एक्सप्लोरर

Auraiya Crime: इस तरह ATM मालिक के अकाउंट से रकम होती थी पार, पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा

औरैया में एटीएम मालिक के एकाउंट से रुपए साफ करनेवाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है. गैंग के सदस्यों को पकड़ना पुलिस और एसओजी टीम के लिए चुनौती थी. एसपी ने बताया है कि गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है.

Auraiya News: औरैया पुलिस ने एटीएम मालिक के एकाउंट से रुपए साफ करनेवाले गैंग का भंडाफोड़ किया है. बुजुर्गों को टारगेट करनेवाले एटीएम गैंग ने पिछले कई महीनों से पुलिस की नाक में दम कर रखा था. गैंग के सदस्यों को पकड़ना पुलिस और एसओजी टीम के लिए चुनौती थी. एसपी चारू निगम ने बताया है कि गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि लोगों का भरोसा जीतकर बदमाश एटीएम से रुपए पार कर देते थे और मालिक को पता भी नहीं चलता था. मालिक को धोखाधड़ी का पता बैंक से मैसेज आने पर चलता. पिछले कई महीनों से एटीएम के जरिए लोगों को ठगने की शिकायत अलग अलग थानों में आ रही थी.

एटीएम ठग गैंग से सावधान रहना!

घटना का खुलासा करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था. एटीएम ठग गैंग को पकड़ने के लिए एसपी ने स्पेशल टीम भी गठित कर रखी थी. आखिरकार पुलिस और एसओजी को टीम को एटीएम फ्रॉड गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई. पकड़े गए आरोपियों का नाम गोलू, बीपी सिंह और मंगल सिंह है. तीनों ठग जालौन जिले के रहने वाले हैं. आरोपियों के पास से एक गाड़ी समेत मोबाइल, लगभग 30 हजार रुपए और कई एटीएम बरामद हुए हैं.

Ghazipur News: खतरे के निशान से अभी आठ मीटर नीचे बह रही गंगा, बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने बनाया खास प्लान

पुलिस की गिरफ्त में तीन सदस्य

गैंग आसपास के जिलो में भी सक्रिय है. एटीएम ठग गैंग के और सदस्यों की तलाश पुलिस कर रही है. एसपी चारू निगम ने बताया कि आरोपी भोले भाले लोगों को पहले विश्वास में लेकर एटीएम से पैसे निकालने में मदद करते हैं. एटीएम से रुपए निकाल कर देने के बाद बातों बातों में मालिक का एटीएम बदल लेते हैं. फिर मौका मिलने पर मालिक के एटीएम से रुपए निकाल लेते हैं. पीड़ित को बैंक से मैसेज आने पर ठगी का पता चलता है. पुलिस को लगातार एटीएम से ठगी की शिकायतें मिल रही थीं. पुलिस को काफी दिनों से गैंग के सदस्यों को पकड़े जाने का इंतजार था. 

Basti News: गांव के दबंग ने बुजुर्ग दंपति के घर पर किया कब्जा, अधिकारी बोले- मामले की चल रही जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget