एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरेया में लापता बच्चे का शव पेड़ से लटका मिला, मां के डांटने पर घर से निकला था गुस्से में

UP Crime News: औरेया जिले के फफूंद कस्बे के मोहल्ला जोगयान का रहने वाला एक बच्चा गुस्से में घर से निकल गया था. पांच दिन बाद बच्चे का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला है.

Auraiya Suicide News: यूपी को औरेया जिले में 5 दिनों से लापता नाबालिग का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है. पुलिस ये गुत्थी सुलझाने में जुटी है कि ये हत्या या आत्महत्या. 13 साल का आर्यन मां की डाट से गुस्से में घर छोड़कर चला गया था. जब देर शाम तक घर नहीं आया तो परिजनों ने आस पास  पूछताछ की. नहीं मिलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आर्यन का कहीं पता नहीं चला. जिसके बाद बुधवार को एक किसान ने बच्चे का शव पेड़ से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही कई थानों सहित उच्चधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि बच्चे की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है. परिजन अपने इकलौते बेटे के साथ हुई इस घटना से बेसुध हैं. बताया जा रहा है कि मां ने बेटे को पढ़ाई न करने पर डांट लगाई थी. जिससे गुस्सा होकर आर्यन घर छोड़ कर ऐसे गया कि कभी वापस नहीं आ सकेगा. 

मां के डांटने पर गुस्सा होकर घर से निकला

ये मामला फफूंद थाना क्षेत्र के फफूंद कस्बे के मोहल्ला जोगयान का है. यहां रहने वाले पवन कुमार राठौर का 13 वर्षीय पुत्र आर्यन बीते शनिवार को मां रेखा देवी के डांटने पर गुस्सा होकर घर से चला गया था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका. बुधवार की शाम को खेत पर खाद डालने आये किसान ने किशोर का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी. 

परिजनों ने हत्या का जताया शक

कस्बा स्थित पक्के तालाब से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत के किनारे खड़े एक नीम के पेड़ पर आर्यन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. परिजनों का आरोप है कि बेटे आर्यन की हत्या कर शव को लटकाया गया है. उन्होंने किसी से दुश्मनी होने से मना किया है. घटना स्थल पर सीओ राममोहन शर्मा सहित कई थानों की फोर्स पहुंची. फॉरेनसिक टीम के आने पर शव को पेड़ से उतरा गया. मृतक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था. आर्यन की दो बड़ी बहनं खुशी और चाहत हैं.

डिप्टी एसपी अजीतमल राम मोहन शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फफूंद कस्बे में रहने वाले पवन ने अपने बेटे के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करई थी. जिस पर पता चला था कि आर्यन घर से रूठ कर चला गया था. घर वालों के साथ पुलिस की टीम तलाश कर रही थी. एक सूचना मिली कि जंगल में पेड़ पर शव लटका हुआ है. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचायत नामा भर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: 'रामभद्राचार्य अक्ल के अंधे हैं', केशव देव मौर्य के विवादित बोल- मैं राम को भगवान नहीं मानता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget