एक्सप्लोरर

Auraiya News: दंबगों ने नाबालिग छात्र के साथ की मारपीट, वीडियो बनाकर किया पोस्ट, FIR दर्ज

UP News: औरैया जिले में दबंगो ने एक नाबालिग छात्र को दिनदहाड़े पिटाई कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Auraiya News: औरैया जिले में दबंगो ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. आधा दर्जन दंबगो ने जहां रंगदारी न देने पर एक नाबालिक छात्र को दिन दहाड़े बीच सड़क लातो डांडो घुसो से मारपीट की. इतना ही नहीं लोगों मे अपनी  दहशत और डर बनाने के लिए उस मारपीट का वीडियो बनाया और अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला. पीड़ित छात्र ने पुलिस पर भी आरोप लगाया की शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई आरोपियों पर नहीं की. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज होने और अभी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है.

दरअसल यह वायरल वीडियो औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की हे जहाँ कुछ दबँग एक अकेले नाबालिक छात्र को पीटते नज़र आ रहे हे सबसे बड़ी बात तो यह हे की मारपीट का वीडियो खुद ही दबँगो ने वायरल किया लोगो मे दहशत फैलाने के लिए साथ ही वीडियो मे एक भोकाली  गाना भी लगया और पीड़ित को लेकर उसकी माँ बहन को लेकर अभद्र टिप्पड़ी भी की हे. यह पूरी घटना 18 मई की बताई जा रही है.

मारपीट का वीडियो बनाकर किया वायरल
पीड़ित दीपू यादव ने अपने साथ हुई घटना को लेकर बताया की मैं कटहरा गांव का रहने वाला हूं 18 मई को शाम करीब 6 बजे मे ज़ब रामगढ़ गांव मे था. तभी कुछ लोग एकजुट होकर आए जिसमे कुछ लोगों को तो मैं पहचानता था. कुछ लोगो को नहीं. यह सभी मुझसे खर्चा मांगने लगे. ज़ब इस बात को लेकर मैंने मना किया तो यह लोग माँ बहन की गाली देने लगे. ज़ब रोका तो सभी ने मेरे साथ मारपीट कर दी और वीडियो भी बनाया. जिसको इन लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल भी कर दिया.

पीड़ित ने पुलिस पर भी आरोप लगाया की मेरे साथ हुई इस घटना की ज़ब उसी दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो दिबियापुर पुलिस ने मेरी शिकायत को नहीं लिया. वहीं आरोपियों पर कार्यवाही भी नहीं की. जिसके बाद उन लोगो के होशंले बुलंद हे और वह धमकी देते है.सोशल मीडिया पर ज़ब इस वीडियो के वायरल होने और कारवाही न करने की बात उच्चधिकारियो तक पहुंची तो तत्काल पीड़ित का मामला दर्ज किया गया और तीन आरोपियों को हिरासत मे लिया गया.

क्या बोले डिप्टी एसपी महेंद्र पाल सिंह
इस पूरे मामले को लेकर डिप्टी एसपी औरैया सदर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो जो वायरल हो रहा है. घटना 18 मई की है. जिसमें गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अभी तीन आरोपियों को हिरासत मे लिया गया है. बाकि लोगों कि अभी तलाश की जा रही है, जिसके लिए टीम गठित की जा चुकी है.

(सुमित गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: जेल से बाहर आईं आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा, 24 मई को हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget