एक्सप्लोरर

Auraiya: खनन माफिया की धमकी से परेशान ग्राम प्रधान घर में 'कैद', दरवाजे पर अपील चस्पा कर सीएम योगी से मांगी मदद

औरैया जिले के एक गांव में ग्राम प्रधान के परिवार को खनन माफिया से धमकी मिल रही है जिसके बाद पूरा परिवार घर के अंदर कैद हो गया है और सीएम योगी से मदद की अपील की है.

UP News: औरैया (Auraiya में खनन माफिया की धमकी से परेशान ग्राम प्रधान (Gram Pradhan) अपने परिवार समेत घर के अंदर कैद हो गई है. ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने मदद की अपील करता हुआ नोट घऱ के दरवाजे पर चस्पा कर दिया है. ग्राम प्रधान के बेटे का कहना है कि उसके पिता ने पुलिस की मदद की थी इसके बाद से ही खनन माफिया धमकी दे रहा है.

डर से स्कूल नहीं जा रही ग्राम प्रधान की बेटी

ग्राम प्रधान कr बेटी हाई स्कूल में पढ़ती है और वह दबंगों के डर से स्कूल नहीं जा पा रही है. उसका पेपर चल रहा है. उसने बताया, 'हमारा इतना ही कुसूर है कि मेरे पाप ने पुलिस की मदद की थी.' ग्राम प्रधान ने दरवाजे पर चस्पा नोट में लिखा है, 'योगी आदित्यनाथ जी मेरी मदद करो, खनन माफियाओं से परेशान हूं. मेरे बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है. मेरा परिवार घर में कैद है.' यह मामला औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के शेरपुर सरैया गांव का है जहां की ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने अपने घर के बाहर मुख्यमंत्री से मदद मांगते हुए नोट चस्पा किया है. परिवार को खनन माफिया पुत्तन और उसके कई साथी धमकी दे रहे हैं.

इसलिए दी जा रही है परिवार को धमकी

प्रधान के बेटे संग्राम सिंह ने बताया कि हमने पुलिस को यह सूचना दी थी कि पुलिस लाइन पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और खनन को बंद कराया गया. पुलिस ने कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया.  मुकदमा दर्ज होने के बाद खनन माफियाओं ने ग्राम प्रधान के बेटे संग्राम सिंह के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार,अखिलेश कुमार,आदेश और मनजीत पर केस दर्ज किया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भी काटा है. इसके बाद से ही ग्राम प्रधान के परिवार को धमकी मिल रही है. 

डीएसपी ने दी यह जानकारी

इस पूरे मामले को लेकर डिप्टी एसपी अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि बीते दिन पुलिस लाइन की जमीन पर हो रहे खनन की शिकायत प्रधान के बेटे ने की थी. गई थी. इसके बाद कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान के बेटे के साथ मारपीट की थी और पुलिस ने तत्काल केस दर्ज किया और एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है. ग्राम प्रधान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए नोट दरवाजे पर चस्पा किया है. जिसकी सूचना मिलने के बाद  पुलिस मौके पर पहुंची.  पुलिस की  पिकेट लगा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

Bulandshahr News: मॉर्निंग वॉक के दौरान अगवा व्यापारी 24 घंटे के अंदर बरामद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Embed widget