एक्सप्लोरर

कुशीनगर: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार

कुशीनगर में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, हमले में पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ग्रामीणों द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटाई का मामला सामने आया है. ग्रामीणों के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. मामला कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तिनबरदाहा गांव के तुरकहा टोले का है. जहां गांव के झगड़े को सुलझाने गई पुलिस को पिटकर वापस लौटना पड़ा.

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस ने महिलाओं की पिटाई कर दी. जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी. मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

कुशीनगर: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार

कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तिनबरदाहा गांव में 30 मई को रामा बीन व वकील मदन बीन के बीच में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. मारपीट में कुल 9 लोग घायल हो गए थे. जिसमें वकील के भाई अवधेश का पीजीआई में इलाज चल रहा था. वहीं, रामा बीन जिला अस्पताल में इलाज करा रहा था. पीजीआई में इलाज के बाद अवधेश जब घर पहुंचा तो उसके बाद भी झगड़ा शांत नहीं हुआ.

अवधेश जब डॉक्टर को दिखाने गए थे तभी घर की महिलाएं रामा के दरवाजे पर पहुंच गईं और गाली गलौज के साथ मारपीट करने के लिए उतारू हो गईं. जिसकी सूचना रामा बीन के परिजनों ने 112 पर दी. 112 की गाड़ी मौके पर नहीं थी तो एसओ हनुमानगंज जय प्रकाश पाठक खुद हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए.

कुशीनगर: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार

मौके पर आक्रोशित महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. जिसमें अवधेश की तरफ की पांच महिलाओं को चोट लग गई. चोट लगने से फेकनी देवी का सिर फट गया और वह जमीन पर गिर गई. जमीन पर लेटा देख आसपास की महिलाएं पुलिस पर आक्रोशित हो गईं. गांव वालों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने पुलिस की गाड़ी व पुलिसकर्मियों के पर लाठी-डंडे व ईंट से धावा बोल दिया.

मामले की सूचना मिलते ही एसओ नेबुआ नौरंगिया उमेश कुमार और एसओ खड्डा आरके यादव फोर्स लेकर गांव पहुंचे और मामला शांत कराया. सीओ खड्डा शिव स्वरूप ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी. कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया और वाहनों पर पथराव किया. पुलिस पर हमला करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं मौके पर फोर्स तैनात है. छानबीन जारी है.

कुशीनगर: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार

पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी. आपस मे झगड़ा होने पर महिला को चोट लग गई और वह गिर गई. आरोप लगा है कि पुलिस की पिटाई से महिला को चोट आई है, इसकी भी जांच कराई जा रही है. ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. एक महिला सिपाही के साथ ड्राइवर व एक सिपाही को चोटें आई है. मुकदमा दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं.

प्रतापगढ़: थाने के भीतर बुजुर्ग की फावड़े से वार कर हत्या, पुलिस विभाग में हड़कंप, तीन सिपाही सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 'जनता के हक में होगा सपा का PDA प्रणपत्र'
सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 'जनता के हक में होगा सपा का PDA प्रणपत्र'
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, CM धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, CM धामी ने दी बधाई
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget