एक्सप्लोरर

Saharanpur: हिंदू युवक का धर्मांतरण कराने के मामले में तीन गिरफ्तार, परिजनों ने खारिज किया आरोप, कहा- फंसा रही है ATS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन तारा ने बताया कि गौरव नाम के युवक का धर्म परिवर्तन कराने की थाना सदर बाजार में शिकायत आई थी. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

UP  Crime News: यूपी एटीएस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का खुलासा किया है. हिंदू युवक को डर और लालच से इस्लाम कबूल करवाने की बात सामने आई है. बेंगलुरु की महिला पर भी ऑनलाइन कैरम खेलने के दौरान हिंदू युवक को फंसाने का आरोप है. गौरव की मां सुमन की शिकायत पर सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नाजिम, सादिक और अजहर मलिक सहारनपुर (Saharanpur) के रहने वाले हैं. बेंगलुरु की रेशमा नामक महिला अभी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है.

ऑनलाइन कैरम खेलते हिंदू युवक को फंसाया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन तारा ने बताया कि गौरव नाम के युवक का धर्म परिवर्तन कराने की थाना सदर बाजार में शिकायत आई थी. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बेंगलुरु की एक महिला अभी फरार है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है कि नाजिम ने गौरव को नौकरी और शादी का लालच देकर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया था.

दो पर धर्म परिवर्तन के लिए फंडिंग का आरोप

सादिक और अजहर मलिक पर धर्म परिवर्तन के लिए फंडिंग का आरोप है. रेशमा को पुलिस तलाश कर रही है. सादिक हिंदू बहुल शारदा नगर में नाई की दुकान चलाता है. अजहर मलिक 12वीं का छात्र है. पिता दूध की डेयरी चलाते हैं. आरोपियों के परिजनों ने एटीएस की थ्योरी को झूठा बताया है. ग्राम प्रधान मेघ छप्पर मतलूब ने सादिक को बेगुनाह बताते हुए फंसाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि एटीएस पर झूठ बोलने के आरोप लगाए. सादिक के चाचा कुर्बान ने भी भतीजे को बेगुनाह बताया है. 

धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का हुआ खुलासा

उन्होंने कहा कि कल शाम एटीएस की टीम सादिक को पकड़ कर ले गई. हम पीछे पीछे पुलिस लाइन चले गए. एटीएसवालों ने कहा हमारी पूछताछ में सादिक बेगुनाह है. रात 9 बजे खाना लेकर आ जाना. परिजन सादिक के लिए रात को खाना लेकर थाने गए. पहुंचने पर बताया गया कि सदर थाने चले जाओ. हम भागे- भागे सदर थाने पहुंचे. कहा गया है पूछताछ पूरी कर ली गई है.

कल सुबह 12 बजे छोड़ देंगे. बाद में पता चला कि सादिक को जेल भेज दिया है. चाचा ने कहा कि सादिक की दुकान पर गौरव बाल कटवाने के लिए आता था. दोनों के बीच दोस्ती थी. धर्म परिवर्तन से कोई लेना देना नहीं है. मुकदमा दर्ज करवाने के बाद पीड़ित पक्ष घर पर ताला लगाकर बाहर चला गया है. 

UP News: पबजी खेलते चार बच्चों की मां से हुआ इश्क, प्रेमी के लिए पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची महिला, जानें फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: नोएडा में सुबह 5 बजे से लाइनों में लगे, मुरादाबाद में डीएम की अपील-अफवाहों में न आएं
Live: नोएडा में सुबह 5 बजे से लाइनों में लगे, मुरादाबाद में डीएम की अपील-अफवाहों में न आएं
LPG Crisis: पर्यटन सीजन से पहले कमर्शियल गैस की किल्लत, होटल- रेस्टोरेंट कारोबारियों की बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: पर्यटन सीजन से पहले कमर्शियल गैस की किल्लत, होटल- रेस्टोरेंट कारोबारियों की बढ़ी चिंता
Amroha News: जूस के पैसे मांगना पड़ा भारी? दरोगा ने ठेले वाले के नारियल गाड़ी में भरवाए, हुआ ये एक्शन
अमरोहा: जूस के पैसे मांगना पड़ा भारी? दरोगा ने ठेले वाले के नारियल गाड़ी में भरवाए, हुआ ये एक्शन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget