एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ हत्याकांड में SIT का बड़ा फैसला, अभी जांच नहीं होगी बंद, माफिया के करीबी को भेजा नोटिस

Atiq Ahmed Murder: यूपी एसआईटी ने अतीक अहमक के वकील विजय मिश्रा को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया है. जल्द उससे इस मामले में पूछताछ हो सकती है. 

Atiq Ahmed And Ashraf News: माफ़िया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के बाद भी एसआईटी अपनी जांच को आगे जारी रखेगी. एसआईटी ने अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है. एसआईटी माफिया ब्रदर्स की हत्या के मामले में उनके वकील विजय मिश्रा का बयान लेना चाहती है. इसके अलावा कुछ दूसरे लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की जा सकती है. 

यूपी एसआईटी ने अतीक अहमक के वकील विजय मिश्रा को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया है. जल्द उससे इस मामले में पूछताछ हो सकती है. हालांकि विजय मिश्रा के खिलाफ तीन करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में भी एफआईआर दर्ज है. एसआईटी जल्द ही कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है. जानकारी के मुताबिक इस जांच में जो नए तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर एसआईटी कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेगी. 

हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल

इससे पहले अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले में प्रयागराज पुलिस की एसआईटी ने मौके से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. एसआईटी ने 56 पन्नों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है. इसके अलावा तकरीबन 2000 पन्ने की केस डायरी है. राज्य सरकार ने अतीक और अशरफ की हत्या की जांच के लिए एसआईटी के अलावा न्यायिक आयोग का भी गठन किया था.

आपको बता दें कि 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में तीन हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. हमलावरों ने माफिया ब्रदर्स पर उस वक्त हमला किया जब वो उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल लाया गया था. तीनों हमलावर मीडिया कर्मी बनकर आए थे. जैसे ही अतीक और अशरफ मीडिया के पास बात करने पहुंचे इन तीनों ने उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था. 

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद केस में क्या है विवाद, क्यों हो रहा है सर्वे, कब कोर्ट ने क्या दिया है आदेश?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget