एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक-अशरफ हत्याकांड में पुलिस ने बताई मर्डर से पहले की पूरी कहानी, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

Atiq Ahmed Murder Case: पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि आरोपी अतीक और अशरफ को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.

Prayagraj News: प्रयागराज (Prayagraj) में अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के बाद प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) ने प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें पुलिस ने मर्डर होने से पहले की सारी कहानी बताई. पुलिस ने बताया कि आरोपी अतीक अहमद और आरोपी अशरफ को शनिवार रात करीब 10:30 बजे प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां दोनों आरोपियों से मीडियाकर्मी लगातार बाइट लेने का प्रयास कर रहे थे. साथ ही मीडिया कर्मियों का हुजूम सुरक्षा घेरे में चल रहे आरोपियों की बाइट लेने के लिए बार-बार सुरक्षा घेरे को तोड़ कर नजदीक पहुंच रहा था. 

पुलिस ने बताया कि मीडियाकर्मियों के नजदीक होने पर अतीक और अशरफ मीडिया को बाइट देने लगे. पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों को आगे बढ़ाया जा रहा था कि इसी दौरान मीडियाकर्मियों की भीड़ में से अचानक तीन मीडियाकर्मी वीडियो कैमरा, माइक और मीडिया की आईडी के साथ आरोपियों के पास पहुंचे और अपने हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे सभी आरोपी घायल होकर गिर गए. वहीं मौके पर भगदड़ मच गई. फायरिंग के दौरान भगदड़ मचने से कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोटें आई है और सुरक्षा में लगे आरक्षी मान सिंह फायर आर्म इंजरी से घायल हुए है. 

पुलिस ने जारी किया प्रेस नोट

पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए आगे कहा कि आरोपी अतीक और अशरफ को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. घायल पुलिसकर्मी को भी उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने त्वरित और आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए तीनों हमलावरों को पकड़ लिया. तीनों व्यक्तियों से की गयी पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम लवलेश तिवारी, दूसरे आरोपी ने अपना नाम मोहित उर्फ सनी बताया है. इसके अलावा तीसरे आरोपी ने अपना नाम अरूण कुमार मौर्य बताया है.  

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmad Shot Dead: 'दूसरे पूर्व मुस्लिम सांसद की निर्मम हत्या', अतीक की मौत पर भड़के ओवैसी ने याद दिलाई ये बात 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget