एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के लिए गर्व का क्षण, लखनऊ लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत, स्कूली बच्चों ने दी सलामी

Shubhanshu Shukla In Lucknow: लहराते झंडों का सागर, पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों से 39 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का यूपी की राजधानी लखनऊ में अभूतपूर्व स्वागत देखने लायक था.

देश को अंतरिक्ष की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज अपने गृह जनपद लखनऊ पहुंचे, तो माहौल गौरव और भावनाओं से भर उठा. खास बात यह रही कि जिस सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमस) से उनकी शुरुआती शिक्षा की नींव रखी गई थी, उसी स्कूल के नन्हें-मुन्नों ने परेड कर सलामी देते हुए अपने पूर्व छात्र का ऐतिहासिक स्वागत किया. अंतरिक्ष से लौटे इस वीर सपूत का बच्चों द्वारा किया गया अभिनंदन न सिर्फ राजधानी के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बन गया.

एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अपनी जन्मभूमि लखनऊ आगमन पर वायुसेना के जांबाज ग्रुप कैप्टन, अंतरिक्ष यात्री एवं देश की शान शुभांशु शुक्ला का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए आज अति विशेष और महत्वपूर्ण दिन है. एक्सिओम मिशन 4 के मिशन पायलट के रूप में इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पर तिरंगा फहराने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आप आज की युवा पीढ़ी और देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव एक प्रेरणास्रोत हैं. दुनियाभर में निवासरत भारतीयों को गौरवान्वित करने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद.

यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने जिस प्रकार से हमारे देश का मान-सम्मान बढ़ाया है. अंतरिक्ष में भारत की ताकत का प्रतीक है. शुभांशु के स्वागत में एयरपोर्ट से गोमती नगर तक विजय परेड निकाली गई, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी और जगह-जगह स्वागत गेट खड़े किए गए. सुधांशु के स्वागत में चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टर शहर को जश्न के रंग में रंग दिया. समारोह की शुरुआत एयरपोर्ट से हुई, जहां सीएमएस प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन के नेतृत्व में छात्रों ने बैंड प्रस्तुति दी और अपने गौरवशाली पूर्व छात्र का माल्यार्पण किया.

इसके बाद खुले वाहन पर निकलने वाली शोभायात्रा शहर की सड़कों से गुजरी, उनके पीछे हजारों की उल्लसित भीड़ 'जय हिंद और जय जगत' के नारे लगाती चल रही थी. जी-20 चौराहे पर तो स्वागत समारोह का दृश्य बेहद रोमांचक हो गया, जब हजारों लोगों की तालियों के बीच शुमांशु विनम्रता से हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे.

ऐतिहासिक 18 दिवसीय मिशन से लौटे 

जहां एक ओर, शुभांशु के रूप में मंच पर राष्ट्र का गौरव झलक रहा था, तो वहीं दूसरी ओर विशिष्ट अतिथियों के साथ ही छात्र और शुभांशु का परिवार उनके माता-पिता, बहनें, पत्नी, पुत्र और अन्य परिजन इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने को तत्पर दिखे. राजकीय समारोह जैसी झलकियों के बीच, हजारों की संख्या में सीएमस के छात्र, लखनऊ के प्रबुद्ध नागरिक और अन्य विशिष्ट अतिथि लखनऊ एयरपोर्ट से स्कूल तक अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की स्वागत यात्रा में शामिल हुए. वे अपने ऐतिहासिक 18 दिवसीय मिशन से लौटे हैं.

बिहार में INDIA की सरकार बनी तो सीएम कौन? धर्मेंद्र यादव के दावे से बढ़ी सियासी हलचल

लहराते झंडों का सागर, पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों से 39 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री का अभूतपूर्व स्वागत देखने लायक था. शुमांशु का यह अंतरिक्ष मिशन एक ऐसी अभूतपूर्व उपलब्धि है जिसने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को एक नया आयाम प्रदान किया है. प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने कहा, 'शुभांशु की उपलब्धि केवल स्कूल की नहीं, बल्कि हर भारतीय की है. उन्होंने सचमुच विद्यालय के आदर्श वाक्य 'जय जगत' की भावना को साकार किया है. हमें उन पर असीम गर्व है और हम उनके गगनयान मिशन समेत समस्त अंतरिक्ष कार्यक्रमों की अभूतपूर्व सफलता की कामना करते हैं.

संस्थापिका-निर्देशिका डा. भारती गांधी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि शुभांशु 'राष्ट्र का गौरव' है और उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget