एक्सप्लोरर

सपने में बिल्ली या चांद दिखे तो जानिए क्या होने वाला है ?

सपने तो सबको आते हैं, किसी को कम किसी को ज्यादा लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि इन सपनों का क्या फल है ?

शशिशेखर त्रिपाठी। सपने तो सबको आते हैं, किसी को कम किसी को ज्यादा लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि इन सपनों का क्या फल है ? यानि कभी न कभी तो मन में आता है कि सपनों का कोई शुभ या अशुभ प्रभाव तो नहीं है। ऐसे में अगर किसी सपने का अशुभ प्रभाव है तो उसका क्या उपाय होगा और सपने के क्या मायने होंगे। आज समय चक्र में एस्ट्रो फ्रेंड शशिशेखर त्रिपाठी ने इसी बारे में बताया।

सपने में जूता दिखे तो... यदि सपने में जूता पहनते हुए दृश्य आता है और उसमें भी खासतौर से यह आ जाए कि आपका जूता छोटा है, पैर जबरदस्ती डालने का प्रयास कर रहे हैं और आपको आ नहीं रहा है तो इसका अर्थ है किसी स्त्री से भयंकर झगड़ा होगा। इसलिए ऐसा सपना देखने के बाद कम से कम 11 दिन तक किसी भी स्त्री से विवाद नहीं करना चाहिए बल्कि उनका सम्मान करें। उपाय- स्त्री को परफ्यूम दान देना चाहिए

सपना में चांद दिखे तो... अगर स्वप्न में ऐसा दिखाई दे कि चंद्रमा टूट रहा है या चंद्रमा नीचे आ रहा है और ऐसा देखते ही अचानक आंख खुल जाए तो माना जाता है कि कोई आकस्मिक समस्या आपके ऊपर आने वाली है। इसलिए थोड़ा अलर्ट हो जाना चाहिए। उपाय- किसी गरीब बच्चे को दूध पिलाना चाहिए।

कोई ग्रहण दिखे तो... अगर स्वप्न में कोई ग्रहण दिखाई दे, फिर चाहे वह सूर्य ग्रहण हो या चंद्रग्रहण हो तो माना जाता है कि कोई बड़ी बीमारी परेशान कर सकती है। इसलिए इस प्रकार के स्वप्न देखने के बाद कुछ सेहत से संबंधित एक्टिविटी करनी चाहिए, व्यायाम करने चाहिए और एक बार मेडिकल चेकअप कराना चाहिए।

धुआं दिखाई दे तो... सपने में अगर धुआं दिखाई दे या ऐसा महसूस हो कि आप जिस कमरे में हैं, वहां अचानक धुआं भरने लगा है और आपको सांस लेने में दिक्कत हो तो माना जाता है कि आर्थिक रूप से कोई समस्या आने वाली है। खास तौर पर यदि आप व्यापार करते हैं तो घाटा होने की आशंका रहती है।

कैंची दिख जाए तो... यदि सपने में कैंची दिख जाए तो माना जात है कि घर में कलह हो सकती है, पारिवारिक सदस्यों में आपसी मनमुटाव हो सकता है। वहीं, सपने में कपड़ा काटते हुए दिखाई दे तो संबंधों में बहुत अधिक दरार आ जाती है। इसके लिए मंगलवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में मीठी बूंदी बंटवानी चाहिए।

चींटी दिखाई दे तो.. अगर सपने में चींटी का आना और चींटियों को मारते दिख जाए तो व्यापार में नुकसान होना या किसी समस्या में फंस जाना माना जाता है।

बच्चा रोता दिखे तो.. अगर सपने में कोई बच्चा रोता हुआ दिखाई दे तो यह अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि किसी काम में असफलता हाथ लगेगी। खासकर विद्यार्थियों के लिए परीक्षा से पहले यह सपना देखना ठीक नहीं है।

अगर ऐसा सपना आए तो.. सपने में भूकंप दिखाई दो तो माना जाता है कि संतान को कष्ट आने वाला है। वहीं, कार्बन से जुड़ी हुई वस्तुएं दिखे यानि कोयला आदि दिखे तो माना जाता है कि व्यक्ति व्यर्थ के विवाद में फंस जाता है। वहीं, अगर सपने में आप किसी जाल में फंसे दिखाई दें तो माना जाता है कि ऐसे में मुकदमेबाजी बढ़ती है और हार भी मिल जाती है। सरकारी शिकंजा कस जाता है।

सपने में अगर झाड़ू दिखे तो माना जाता है कि यह अशुभ होता है। यह आर्थिक तंगी की तरफ इशारा है कि आर्थिक संकट आ सकता है। वहीं, सपने में स्वादिष्ट पकवान को खाते हुए देखने को स्वास्थ्य खराब होने का सूचक माना जाता है।

सपने में चक्की में आटा पिसवाने जाते हुए दिखें या चक्की चलते हुए देखें तो माना जाता है कि शत्रु नुकसान पहुंचाने वाले हैं। अगर सपने में दांत टूट जाएं तो चली आ रही समस्याएं और बढ़ जाती हैं। सपने में बिल्ली लड़ती दिखाई दें तो माना जाता है कि मित्रों से झगड़ा होने वाला है। वहीं, सफेद बिल्ली देखना आर्थिक नुकसान का सूचक माना जाता है। इतना ही नहीं सपने में सोना मिलना या जेवर मिलना दिखाई देना भी धन हानि का ही सूचक माना गया है।

अगर सपने में आप किसी जीवित इंसान को पुकारते दिखें माना जाता है कि उस पर विपत्ति या दुख आने वाला है। वहीं, शरीर का कोई अंगर कटा देखना भी निकट परिजनों पर विपत्ति का सूचक माना गया है। वहीं, सपने में अगर कोई आपको फूल माला पहनाता दिखे माना जाता है कि कोई इंसान आपके खिलाफ षड़यंत्र रच रहा है। इसके अलावा सपने में दर्पण का दिखना घर के बुजुर्ग के स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने का संकेत माना गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा एक्टिव, रामपुर DM से मुलाकात करेगा पार्टी डेलीगेशन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा एक्टिव, रामपुर DM से मुलाकात करेगा पार्टी डेलीगेशन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget