एक्सप्लोरर

UP Election 2022: योगी के मंत्री का दावा, बीजेपी को मिलेगी 350 से ज्यादा सीटें, सपा-बसपा की होगी बड़ी हार

Paltu Ram on Assembly Election: योगी सरकार में मंत्री पलटू राम ने विरोधी दलों पर हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें मिलेंगी.

Paltu Ram in Gonda: योगी सरकार में हाल ही में मंत्री बनाए गए पलटू राम गोंडा में अपने निजी आवास पर पहुंचे. इस दौरान बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. दो दिन पहले ही उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है. उसी के बाद वह मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र बलरामपुर (Balrampur) होते हुए आज गोंडा अपने निवास पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत भी की. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी. उन्होंने ये भी कहा कि अखिलेश की पार्टी को सिर्फ कुछ ही सीटें ही मिलेगी.

प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
पलटू राम ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी यूपी को लेकर देख रही हैं तो पहले वह पहले पंजाब पर ध्यान दें. पंजाब में कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं. पलटू राम ने कहा कि सिद्धू आतंकवादी जैसा व्यवहार कर रहे हैं. 

अखिलेश को मिलेंगी आधी सीटें
पलटू राम ने दावा किया कि बीजेपी सबका साथ सबका विकास और सब का प्रयास के साथ के साथ जनता के बीच आएगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के 350 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. उन्होंने कहा कि अखिलेश को बीते चुनाव में जितनी सीटें मिली थी इस चुनाव में उससे आधी ही मिलेगी. 

बीजेपी के साथ खड़ा दलित समाज
पलटू राम ने ये भी कहा कि दलित समाज आज बीजेपी के साथ खड़ा है. दलित समाज के लिए बीजेपी ने जो काम किया है वह किसी और पार्टी ने नहीं किया है. बीजेपी ने बाबा भीमराव अंबेडकर के जन्म स्थान से लेकर 5 और जगहों को चिन्हित कर उनका विकास किया.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: गठबंधन के लिए शिवपाल ने अखिलेश यादव को दिया 11 अक्टूबर तक का वक्त, ओवैसी को लेकर दिया बड़ा बयान

सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- गरीबों को अब मुफ्त में मिलता है एलपीजी सिलेंडर

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान

वीडियोज

Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget