एक्सप्लोरर

Varanasi News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- 'प्रियंका गांधी नहीं जानती मणिपुर पर पीएम मोदी कितना व्यथित हैं'

Varanasi News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, प्रियंका गांधी को इसकी चिंता करनी चाहिए, ममता जी हो या कोई भी जी हो वह बंगाल में राजस्थान में जरा वह अपने दहलीज में देखें क्या होता है.

Varanasi News: वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय इंटरनेशनल टेंपल कन्वेंशन एंड एक्सपो के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने आए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने ज्ञानवापी (Gyanvapi Masjid) के वजू खाने को छोड़कर पूरे परिसर के एएसआई सर्वे के लिए कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए इस ठीक और उचित बताया, साथ ही प्रियंका गांधी द्वारा मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री के चुप्पी के आरोप पर भी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को नसीहत दी. 

वाराणसी में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहां की ज्ञानवापी पर कोर्ट द्वारा दिया फैसले पर कहा कि यह फैसला सनातन धर्मावलंबियों के लिए और यहां के लोगों की भावना के अनुकूल होगा. यह ठीक है, यह उचित है. वहीं उन्होंने मध्य प्रदेश में मणिपुर की घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को यह नहीं मालूम कि मणिपुर की घटना को लेकर प्रधानमंत्री की किस तरह की संवेदना है और वह किस तरह से व्यथित हैं.

प्रियंका गांधी पर किया पलटवार

प्रियंका गांधी को इसकी चिंता करनी चाहिए, ममता जी हो या कोई भी जी हो वह बंगाल में राजस्थान में जरा वह अपने दहलीज में देखें क्या होता है. उनके यहां की महिलाओं के साथ बलात्कार, अत्याचार, दुराचार हो रहा है. ममता बनर्जी ने 2024 के लिए हमारा ही नारा ले लिया है भारत जीतेगा. इसमें कहीं दो मत नहीं है लेकिन ममता बनर्जी ने और महागठबंधन के लोगों ने जिस तरह से इंडिया बनाया है इन लोगों ने यह ईस्ट इंडिया कंपनी बना करके देश को लूटने का काम किया है. 

अश्विनी चौबे ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने भारत को लूटा था, यह लोग भी परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार के पोषक है. जातिवाद और भ्रष्टाचार के विरुद्ध इन लोगों ने देश को लूटने के लिए अपने गठबंधन का नाम 'इंडिया' दिया है. आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में एक रैली के दौरान मणिपुर की घटना पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए थे. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने बताया 'INDIA' और 'PDA' को साथ लेकर चलने का फॉर्मूला, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget