एक्सप्लोरर

अयोध्या विवाद : जुमे की नमाज के दौरान प्रयागराज की मस्जिदों से निकला अमन का पैगाम

अयोध्या मामले में फैसला कभी भी आ सकता है। ऐसे में प्रदेश भर में शांति की अपील की जा रही है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए शुक्रवार को जिले की मस्जिदों से शांति की अपील की गई। कई मस्जिदों से जुमे की नमाज के दौरान शांति और अमन का पैगाम जारी किया गया। माइक के जरिए लोगों से अपील की गई कि वें सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कबूल करें। इसके साथ ही फैसला आने के बाद शहर में शांति व अमन कायम रखने का संदेश दिया गया। मस्जिदों में जुमे के नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन कायम रहने के लिए खास दुआएं भी मांगी गई। इस दौरान मस्जिदों से यह अपील भी की गई कि अदालत के फैसले का सम्मान करने के साथ ही न तो जश्न मनाना है और न ही किसी तरह का विरोध करना है। मस्जिदों से की गई इस अपील का खासा असर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शांति व सौहार्द को लेकर कल प्रयागराज में नागा सन्यासियों के जूना अखाड़े की तरफ से यमुना नदी के मौजगिरि घाट पर सवा लाख दीपक भी जलाए गए थे। अयोध्या विवाद : जुमे की नमाज के दौरान प्रयागराज की मस्जिदों से निकला अमन का पैगाम

अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अयोध्या में सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं। खासतौर से वह इलाके जो जन्मभूमि के करीब है और हाई सेंसेटिव जोन में आते हैं वहां हर गली मोहल्ले में बैरिकेडिंग की गई है जिससे कि कहीं कोई अप्रिय घटना न होने पाए। हमारे संवाददाता अनुभव शुक्ला ने शहर की सुरक्षा का जायजा लिया।

फैसले के पहले पूरी अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई इस पर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि सुरक्षा आम लोगों के लिए ही बढ़ाई गई है और वह कह रहे हैं कि अयोध्यावासी को इस बैरिकेडिंग से कहीं कोई मुश्किल नहीं हो रही है। जब कुछ बड़ा होता है तो इस तरह की छोटी मोटी चीजें तो सामने आती ही हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
इमरान मसूद के भतीजे का बड़ा खुलासा, शादान-शायान पर लगाए गंभीर आरोप
इमरान मसूद के भतीजे का बड़ा खुलासा, शादान-शायान पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget