एक्सप्लोरर

UP PCS Exam 2021: यूपी पीसीएस प्री परीक्षा परिणाम निरस्त करने के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल, आज होगी सुनवाई

UPPSC PCS Exam 2021 Hearing: उत्तर प्रदेश पीसीएस प्री परीक्षा 2021 के नतीजे कैंसिल किए जाने के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर हो चुकी है. इस याचिका पर सुनवाई आज यानी 16 अगस्त 2022 के दिन होगी.

UPPSC PCS Prelims Exam 2021 Hearing in Allahabad High Court Today: उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 (UPPSC PCS Prelims Exam 2021) का परिणाम कुछ समय पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) द्वारा रद्द कर दिया गया था. इस आदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिस पर पहली सुनवाई आज यानी 16 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को होगी. यूपीपीएससी ने पीसीएस भर्ती परीक्षा 2021 के प्रारंभिक परिणाम (UP PCS Prelims Exam 2021 Cancelled) को रद्द किए जाने के एकल पीठ के आदेश के खिलाफ विशेष अपील दाखिल की है.

इस वजह से हुआ था एग्जाम कैंसिल -
बता दें कि एकल पीठ ने पीसीएस-2021 की प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को पूर्व सैनिकों को पांच फीसदी आरक्षण का लाभ न दिए जाने पर रद्द कर दिया था. जिस समय परिणाम रद्द हुए उस समय परीक्षा कई चरणों को पार करके काफी आगे पहुंच चुकी थी. रिजल्ट कैंसिल होने से पूरी प्रक्रिया लटक गई है.

इस समय आया परीक्षा कैंसिल होने का आदेश –
यूपी पीसीएस प्री परीक्षा के परिणामों को रद्द करने का फैसला उस समय आया जब मेन्स परीक्षा के बाद इंटरव्यू चल रहे थे. यानी परीक्षा प्रॉसेस अपने आखिरी चरण में था और साक्षात्कार खत्म होते ही कुछ ही समय में नतीजे जारी होने बाकी थी. हालांकि प्री परीक्षा कैंसिल होने से अब ऐसा नहीं हो पाएगा.

आदेश जारी होने के बावजूद नहीं किया गया अमल -
कोर्ट के इस फैसले से पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है. जूनियर वारंट ऑफिसर सतीश चंद्र शुक्ला व तीन अन्य ने याचिका दाखिल कर पीसीएस-2021 के घोषित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को चुनौती दी थी. इस याचिका में कहा गया था कि यूपी सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बावजूद पूर्व सैनिकों को इस भर्ती परीक्षा में आरक्षण नहीं दिया गया.

हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सुनवाई कर अपने आदेश में प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को रद्द कर दिया था. इतना ही नहीं कोर्ट ने नए सिरे से परिणाम जारी करने के आदेश भी दिए थे.

यह भी पढ़ें:

UP Board Compartment Exam 2022: इस तारीख से शुरू हो सकती हैं यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, जानिए ताजा अपडेट 

Delhi Job Alert: डीएसएसएसबी में निकली बंपर भर्तियों के लिए आवेदन के बचे हैं इतने दिन, इस वेबसाइट से करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget