एक्सप्लोरर

Exclusive: 'केंद्र सरकार ने मना नहीं किया है...', जाति जनगणना को लेकर abp न्यूज़ से बोलीं अनुप्रिया पटेल

Anupriya Patel News: केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि बीजेपी ने जातिगत जनगणना से इनकार नहीं किया है.

Anupriya Patel On Caste Census: केंद्रीय राज्य मंत्री और अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने एक बार फिर से जाति जनगणना का समर्थन किया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने ना तो जातिगत जनगणना को लेकर मना किया है ना ही तारीख बताई है. जातिगत जनगणना से बीजेपी ने इनकार नहीं किया है. हमें इंतजार करना है और देखना है कि केंद्र सरकार क्या करती है.

उन्होंने कहा कि हम जातिगत जनगणना का समर्थन करते हैं और बीजेपी के सामने अपनी बात रख चुके हैं. जातिगत जनगणना देश को बांटेगी नहीं. जाति गणना के आंकड़े आने चाहिए. अपना दल की नेता ने आगे कहा कि जनता तय कर रही है कि क्या रेवड़ी है और क्या नहीं है. 

अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा?

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हमने जब गरीब कल्याण की योजना चलाई तो देश की इकनॉमी को झटका नहीं लगा है. हम पांचवे नंबर की इकॉनमी हैं और तीसरे नंबर की बनने जा रहे हैं. हमारी प्राथमिकता गरीब कल्याण है. लोकतंत्र में जनता का भरोसा और विश्वास ही कारक होता है. आपकी कथनी और करनी में अंतर नहीं होता है तो वहीं से विश्वास होता है. 

"पीएम मोदी के पास साहस और विश्वास"

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के पास साहस और विश्वास है, पीएम कहकर गारंटी को पूरा करते हैं. हमने 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है. जनता ने दो बार पीएम मोदी पर भरोसा जताया. मोदी सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा और भोजन की गारंटी दी. लोकसभा चुनाव में बीजेपी से सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि हमारे दो सांसद हैं. सीटों को लेकर अभी बात नहीं हुई है. 

कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस जाति जनगणना की बात कर रही है, जब उनकी सरकार थी तब क्यों कुछ नहीं किया. उन्हें तब पिछड़ों की फिक्र नहीं थी और अब एक दम से होने लगी है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: मोदी सरकार के फ्री राशन पर मायावती का तंज, 'जनता को बनाया सरकारी अनाज का मोहताज'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget