एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- जिलों को निर्यात केन्द्र बनाने पर काम कर रहा है वाणिज्य मंत्रालय

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश के युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार ने स्टार्ट अप योजना पर बहुत बल दिया है. 50,000 से अधिक स्टार्टअप देश के युवा संचालित कर रहे हैं.

Minister of State for Commerce and Industry Anupriya Patel: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को कहा कि उनका मंत्रालय देशभर में जिलों को निर्यात केंद्र के तौर पर विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है. केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंची पटेल ने सर्किट हाउस में पटेल ने बताया कि यदि हर जिले में ऐसे उत्पादों की पहचान कर ली गई जिसके निर्यात की संभावना है, तो हम निर्यात बढ़ाकर 400 अरब डालर का लक्ष्य हासिल कर लेगें.

एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना पर मंत्री ने कहा, ''ओडीओपी योजना में उत्तर प्रदेश सरकार हर जिले में एक ऐसा उत्पाद चिह्नित करने का प्रयास कर रही है जो पारंपरिक रूप से वहां बनता आया है, उसे बढ़ाने के लिए सरकार वित्तीय, तकनीकी, विपणन सहायता उपलब्ध कराने का काम कर रही है.''

50,000 से ज्यादा स्टार्टअप युवा संचालित कर रहे- अनुप्रिया पटेल

केंद्र की स्टार्ट अप योजना पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश के युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार ने स्टार्ट अप योजना पर बहुत बल दिया है, इसका परिणाम है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े स्टार्ट अप पारितंत्र के रूप से पहचाना जाने लगा है, आज देश में 50,000 से अधिक स्टार्टअप हैं जिन्हें देश के युवा संचालित कर रहे हैं.

अनुप्रिया ने कहा कि, सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है. योजनाएं कागजों और फाइलों में ही नहीं चल रही हैं बल्कि अंतिम व्यक्ति को भी इसका लाभ मिल रहा है. जनधन से लेकर उज्जवला-आवास-सौभाग्य और आयुष्मान योजनाओं से लोगों को काफी फायदा मिला है. इसी के साथ छोटी पार्टियों की भी अपनी ताकत होती है और बड़ी पार्टियों से समझौते का फायदा दोनों को मिलता है.

यह भी पढ़ें-

यूपी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सीएम योगी को बताया 'राजनीति के राम', विपक्ष ने यूं बोला हमला

एलपीजी सिलेंडर महंगा, अखिलेश का तंज- उज्ज्वला योजना का नाम बदलकर ‘बुझव्वला योजना’ कर देना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल

वीडियोज

Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget