एक्सप्लोरर

Anti Romeo Squad: यूपी में 'मिशन शक्ति' के तहत एक्शन में आया एंटी रोमियो स्क्वॉड, अब मनचलों की खैर नहीं!

UP News: उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत एक बार फिर से एंटी रोमियो स्क्वॉड (Anti Romeo Squad) एक्टिव कर दिए गए हैं.

UP Anti Romeo Squad: उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति (Mission Shakti) के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है. इसी कड़ी में एक बार फिर से एंटी रोमियो स्क्वॉड (Anti Romeo Squad) एक्टिव कर दिए गए हैं. हर जिले में स्कूल और कॉलेजों के आसपास गश्त करके पुलिस की टीमें मनचलों को सबक सिखाने में लग गई हैं. राजधानी लखनऊ में इस अभियान की शुरुआत नेशनल पीजी कॉलेज से की गई है. डीसीपी सेंट्रल की अपर्णा कौशिक की अगुवाई में महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने कॉलेज के आसपास चेकिंग अभियान चलाया.

प्रदेशभर में तैयार होंगे एक हजार पिंक बूथ

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर यूपी में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के मद्देनजर इस अभियान को फिर से शुरू कर दिया गया है. एंटी रोमियो स्क्वॉड के अलावा प्रदेश भर में 1000 से ज्यादा पिंक बूथ बनाए जाएंगे. हालांकि लखनऊ में पहले से ही पिंक बूथ काम कर रहे हैं. इन पिंक बूथ की खासियत ये है कि यहां महिलाओं को हर वक्त मदद मिलेगी.

Kanpur Dehat News: अवैध गर्भपात का काला कारोबार चला रही झोलाछाप महिला डॉक्टर का पर्दाफाश, जानें- पूरा मामला

सीएम योगी के आदेश पर अभियान की शुरुआत

वहीं स्कूल, कॉलेज, मंदिर और सार्वजनिक जगहों पर मनचलों पर भी इस टीम की पैनी नजर रहेगी. अगर कोई भी किसी महिला या लड़की को परेशान करता दिखेगा तो ये टीम फौरन एक्शन लेगी. शरारती तत्वों से निपटने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में भी तैनात किया जा रहा है. साथ ही वक्त-वक्त पर छात्राओं के साथ संवाद भी किया जाएगा और फीडबैक लिया जाएगा.

लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में अभियान की शुरुआत

लखनऊ में अभियान की शुरुआत करने वाली डीसीपी अपर्णा कौशिक ने इसे लेकर कहा कि स्कूल और कॉलेजों या फिर कोचिंग सेंटर्स के पास टीम गश्त करती रहेंगी. ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चियों और छात्राओं को मदद दी जा सके और मनचलों पर सख्त कार्रवाई की जा सके. हम महिलाओं के लिए भयमुक्त और सुरक्षित माहौल तैयार करने की मुहिम मे जुटे हैं.

UP Politics: शिवपाल यादव ने PM Modi और सीएम योगी को ट्विटर पर किया फॉलो, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget