एक्सप्लोरर

Ankita Murder Case के मुख्य आरोपी की संपत्ति जल्द होगी कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुआ फैसला

Ankita Murder Case : पौड़ी गढ़वाल के अंकिता भंडारी मर्डर केस के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की कुल पौने तीन करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का ब्योरा पौड़ी एसएसपी ने हरिद्वार जिलाधिकारी को भेजा है.

Ankita Murder Case News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) जिले की एसएसपी श्वेता चौबे ने अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Murder Case) के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की कुल पौने तीन करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त करवाने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी और जिलाधिकारी हरिद्वार को ब्योरा भेजा है. इससे मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की संपत्ति पर जल्द कुर्की की कार्रवाई की जा सके. दरअसल, अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद पुलिस टीम उसकी अवैध संपत्ति को खंगालने में जुटी हुई थी. इस अवैध संपत्ति में यमकेश्वर का वनन्तरा रिजॉर्ट भी है, जो वन भूमि पर अवैध तरीके से बनाया गया था.

वहीं इसके साथ ही मुख्य आरोपी पुलकित की हरिद्वार में भी 1 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपति पाई गई है. जबकि पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में 1 करोड़ 6 लाख रुपये की अवैध संपति पाई गई है, ऐसे में कुल 2 करोड़ 75 लाख रुपये की अवैध संपति का ब्योरा पुलिस ने जांच के बाद जुटाया है. वहीं पौड़ी और हरिद्वार दिनों जिलों में पाई गई अवैध संपति को जब्त कर कुर्की की कार्रवाई जल्द हो सके. इसके लिए एसएसपी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की अवैध संपति की रिपोर्ट पौड़ी और हरिद्वार जिलाधिकारी को भेज दी है.

जल्द ही होगी कुर्की
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने मीडिया को बताया कि इसमें थाना लक्ष्मण झूला में गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलकित, अंकित और सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. आयोग को निर्देशित किया गया था कि जो इनकी चल अचल संपत्ति है उसका पूरा ब्यौरा हासिल करें. वहीं लगभग हरिद्वार में जो पुलकित आर्य की 1 करोड़ 65 लाख की संपत्ति है उसके बैंक अकाउंट जो उसकी लैंड है और जो उसके पास वाहन उपलब्ध हैं वो हमारी एक रफ एस्टीमेट में तैयार किया गया. इसके अलावा पौड़ी में जो यमकेश्वर क्षेत्र में उसकी जमीन है उसका भी एक एस्टीमेट तैयार किया गया था, जो लगभग 1 करोड़ 6 लाख के ऊपर है. वहीं ये लगभग पौने तीन करोड़ की संपत्ति का ब्योरा जिलाधिकारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने के लिए भेजा जा रहा है.

Ramcharitmanas Row: रामचरितमानस के उस दोहे का मतलब बताएंगे सीएम योगी, जिसपर स्वामी प्रसाद मौर्य ने खड़े किए हैं सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget