एक्सप्लोरर

AMU में प्रो. मुजीब अंसारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने पॉलिटेक्निक के नए प्राचार्य

AMU News: सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. मुजीब अहमद अंसारी को यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक (Boys) का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है. प्रो. अंसारी ने 16 जून को जिम्मेदारी संभाल ली है.

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के शिक्षाविद समाज में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है. विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. मुजीब अहमद अंसारी को यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक (Boys) का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है. प्रो. अंसारी ने 16 जून को जिम्मेदारी संभाल ली है. यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए की गई है, जो उनके वर्तमान शैक्षणिक दायित्वों के साथ-साथ प्रभावी रहेगी.

इसके साथ ही प्रोफेसर अंसारी को विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज का नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है, जिससे उनके कंधों पर शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी आ गई है. यह कदम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनके अब तक के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन, अनुभव और शैक्षणिक नेतृत्व क्षमता को देखते हुए लिया गया है.

प्रोफेसर मुजीब अहमद अंसारी का शैक्षणिक जीवन प्रेरणा का स्रोत रहा है. उन्हें शिक्षण के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. उन्होंने देश-विदेश की अनेक शैक्षणिक संस्थाओं में शोध और शिक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनके मार्गदर्शन में अनेक छात्र-छात्राओं ने शोध और प्रोजेक्ट पूरे किए हैं, जो आज विभिन्न तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

वे वर्तमान में एएमयू के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं, जहाँ उनका अनुसंधान मुख्य रूप से जल संसाधन प्रबंधन, हाइड्रोलॉजी, पर्यावरणीय इंजीनियरिंग और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित रहा है.

58 शोध पत्रों का प्रकाशन

प्रो. अंसारी का शैक्षणिक योगदान केवल शिक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने शोध के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. उनके अब तक कुल 58 शोध पत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं. उनके शोध कार्यों का उपयोग केवल शैक्षणिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक स्तर पर भी किया गया है. वे कई शैक्षणिक संगठनों और तकनीकी समितियों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर तकनीकी सेमिनारों, कार्यशालाओं और सम्मेलन में आमंत्रित वक्ता के रूप में भी भाग लेते रहते हैं.

प्रो. अंसारी का तकनीकी क्षेत्र में जुड़ाव भी अत्यंत गहरा है. वे इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के एसोसिएट सदस्य हैं. इसके अतिरिक्त, वे इंडियन एसोसिएशन ऑफ हाइड्रोलॉजिस्ट्स, रुड़की तथा इंडियन सोसाइटी फॉर हाइड्रॉलिक्स, पुणे के आजीवन सदस्य भी हैं.

इन संस्थाओं से जुड़े होने के कारण वे विभिन्न स्तरों पर हो रहे तकनीकी विकास और शोध कार्यों से प्रत्यक्ष जुड़े रहते हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक दूरदृष्टि को व्यापकता मिली है. उनकी नियुक्ति से यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक को न केवल एक अनुभवी शिक्षाविद का नेतृत्व मिलेगा, बल्कि एक कुशल प्रशासक के मार्गदर्शन में संस्थान को नई ऊंचाइयां छूने का अवसर भी प्राप्त होगा.

एएमयू  कुलपति व , प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज़ ने उन्हें इस नियुक्ति पर बधाई देते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में नवाचार, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बल मिलेगा.

वहीं प्रो. अंसारी की नियुक्ति की खबर जैसे ही विश्वविद्यालय परिसर में फैली, छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों में हर्ष की लहर दौड़ गई. विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि उनका कार्यकाल एएमयू के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget