एक्सप्लोरर

अमरोहा में पुलिस की गुंडागर्दी: अवैध वसूली से इनकार पर पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई, दो सिपाही निलंबित

Amroha News:नेशनल हाइवे 9 पर कैंटीन चलाने वाले पिता-पुत्र ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित के मुताबिक रजबपुर थाने के कुछ पुलिसकर्मी उनसे नियमित रूप से अवैध वसूली के लिए पैसे मांगते थे.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रजबपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे 9 के किनारे कैंटीन संचालित करने वाले एक पिता-पुत्र की पांच पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई का आरोप है. पीड़ित का दावा है कि पुलिस वाले उनसे अवैध वसूली के लिए 'महीना' मांग रहे थे, और मना करने पर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, कार से कुचलने की कोशिश की गई, और थाने ले जाकर युवक को थर्ड डिग्री यातनाएं दी गईं.

एसपी अमरोहा ने इस मामले में दो सिपाहियों को निलम्बित करने के साथ ही एक दरोगा व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है. वहीँ इस घटना का वीडियो पीड़ित ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया है.

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो के मुताबिक घटना अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र की है, जहां दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे 9 पर कैंटीन चलाने वाले पिता-पुत्र ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित के मुताबिक रजबपुर थाने के कुछ पुलिसकर्मी उनसे नियमित रूप से अवैध वसूली के लिए पैसे मांगते थे. जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो पांच पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर पीटा और कार से कुचलने की कोशिश की. इसके बाद, युवक को थाने ले जाकर कथित तौर पर थर्ड डिग्री यातनाएं दी गईं. पिटाई से युवक के शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं, जो वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं.

पीड़ित ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद पुलिस की इस दबंगई ने लोगों का ध्यान खींचा. पीड़ित ने रजबपुर थाने में पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, और मामले की जांच शुरू हो गई है.

पुलिस की कार्रवाई

एसपी अमरोहा अमित कुमार आनंद ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरक्षी राहुल भाटी व विजय को निलम्बित कर दिया, जबकि उप निरीक्षक आकाश कुमार, आरक्षी राहुल राणा और दीपक तोमर को लाइन हाजिर कर दिया. सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गयी है. जबकि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget