एक्सप्लोरर

मुंबई के सट्टा किंग की यूपी में तीन हजार बीघा जमीन सीज, आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

UP News: मुंबई आयकर विभाग ने अमरोहा के गजरौला में सट्टा किंग रमेश चौरसिया की लगभग 50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को सील कर दिया है. इस जमीन को खरीदने-बेचने पर भी पाबंदी लगा दी गई है.

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गजरौला में मुंबई आयकर विभाग की टीम ने सट्टा किंग की संपत्ति को सील कर खरीद-बेच पर पाबंदी का बोर्ड लगा दिया. देश के चर्चित ऑनलाइन सट्टा किंग रमेश चौरसिया द्वारा अवैध रूप से एकत्र की लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को मुंबई आयकर विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लेकर बोर्ड लगाए हैं. इसके साथ ही संबंधित जमीन को खरीदने-बेचने पर भी पाबंदी लगा दी है. कब्जे में ली गई जमीन तीन हजार बीघा से अधिक बताई गई है.

मुंबई आयकर विभाग की महिला डिप्टी कमिश्नर कनिका नरूला के नेतृत्व कई सदस्य टीम गजरौला में पहुंची. यहां से पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ गंगा किनारे पर बसे गांव सिकरी खादर, हाशमपुर खादर, सिहाली मेव मुस्तकम, सिहली मेव ऐतमाली, तिगरी, रायअंदाजपुर उर्फ जलालनगर, हाशमपुर खादर में पहुंची. यहां पर सट्टा किंग रमेश चौरसिया की लगभग तीन हजार बीघा भूमि पर अलग-अलग स्थानों पर बोर्ड लगाए. 

जमीन की कीमत लगभग 50 करोड़
कमिश्नर के माध्यम से ये सूचित किया गया कि ये जमीन पूरी तरह से अवैध है. इसलिए अब इस जमीन को मुंबई आयकर विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है. अब संबंधित जमीन पर न तो कोई ऋण मिलेगा और न ही इस जमीन को बेचा व खरीदा जा सकेगा, इस जमीन की कीमत लगभग 50 करोड़ से अधिक है. टीम ने तिगरी गांव के बाजार, मंडी धनौरा तहसील परिसर में भी बोर्ड लगाए हैं. टीम ने गांव के लोगों को इस संबंधित में जागरूक किया कि वे इस जमीन पर नजर रखेंगे.

बता दें कि 18 मई को भी इसी टीम ने संबंधित जमीनों पर पहुंचकर वीडियोग्राफी के बीच में बोर्ड लगाकर चिह्नित किया था. इसके बाद तहसील में पहुंचकर अभिलेख भी जुटाए थे. बता दें कि वर्ष 2017 में सट्टे के इस माफिया को इंदौर की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था. उस समय वह बीस हजार रुपये का इनामी भी थारमेश चौरसिया के खिलाफ देश के अलग-अलग 15 राज्यों में केस दर्ज हैं. जब इसके इस खेल का राजफाश हुआ तो आयकर विभाग इसकी कुंडली खंगालने में जुट गया था.

क्या बोली डीएम निधि गुप्ता
अमरोहा की जिला अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि मुम्बई आयकर विभाग की टीम ने रमेश चौरसिया और अजय चौरसिया जो मुम्बई के निवासी हैं. उनकी अमरोहा जनपद में स्थित अवैध बेनामी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने सीज कर बोर्ड लगाये हैं. ताकि इन ज़मीनों को कोई बेच या खरीद न सके आम लोगो को इसके प्रति जागरूक करने के लिए बोर्ड लगाए गये हैं. अभी हमारे द्वारा इसका आंकलन नहीं किया गया है और न कोई माप दंड किया गया है. ये इनकम टैक्स की रेड में कार्यवाही हुई हैइस संपत्तियां धनौरा तहसील इलाके के गांवों में स्थित हैं.

ये भी पढ़ें: तिरुपति लड्डू विवाद: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले- 'हर मंदिर की कहानी हो सकती है'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget