एक्सप्लोरर

UP Crime: लड़के को लड़के से था प्यार, एक ने महिला से की सगाई तो दूसरे ने कर दिया उसका कत्ल

Amroha Crime News: आरोपी अजय सिंह ने खेत में ले जाकर जितेंद्र कुमार की गला घोंटकर हत्या की. आरोपी ने खुलासा किया वह जितेंद्र कुमार की शादी करने की बात से नाराज था.

Amroha News: यूपी के अमरोहा जिले के खेत में 20 वर्षीय जितेंद्र कुमार का शव मिलने के दो दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने उसके 19 वर्षीय प्रेमी अजय सिंह को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जितेंद्र की हाल ही में पड़ोसी गांव की एक महिला से सगाई हुई थी और वह उससे शादी करने वाला था. ये बात अजय सिंह को अच्छी नहीं लगी और उसने इस वारदात को अंजाम दिया.  

अमरोहा के एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को बताया कि एक ही गांव के अजय सिंह और जितेंद्र कुमार दो साल पहले से हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करते थे और एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होने के बाद दोनों में प्यार हो गया. हत्या आदमपुर पुलिस सीमा के अंतर्गत सिमथला गांव में हुई थी. आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (कोई अपराध के सबूत छुपाता है या नष्ट कर देता है) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. 

शादी की बात से हुआ था नाराज

अनुपम सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया. अजय ने बार-बार जितेंद्र कुमार से शादी रद्द करने की बात की, लेकिन उसने मना कर दिया. इसके बाद उसने जितेंद्र को खत्म करने की साजिश रची. रविवार को अजय उसे पास के एक खेत में ले गया और उसका गला घोंट दिया. इसके बाद जितेंद्र कुमार का शव गन्ने के खेत में मिला. 

हरियाणा भागने की फिराक में था

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुखबिरों और निगरानी की मदद से, एक पुलिस टीम सोमवार शाम को आरोपी तक पहुंच गई. जब वह हरियाणा भागने की कोशिश कर रहा था, टीम ने उसे पकड़ लिया. अजय ने पुलिस को बताया कि वह जितेंद्र के साथ हरियाणा जाने की तैयारी कर रहा था. लेकिन उसकी सगाई ने उनके रिश्ते को बर्बाद कर दिया.

आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा में अपने दोस्त को मारना नहीं चाहता था क्योंकि इससे उस पर संदेह हो जाता. इसलिए उसने हत्या करने के लिए पैतृक गांव को चुना. अजय के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी बरामद कर ली गई है. पीड़ित परिवार को सूचित किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Badaun: बदायूं में मस्जिद में तेज आवाज में बजाए जा रहे लाउडस्पीकर को पुलिस ने उतरवाया, मौलवी पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget