एक्सप्लोरर

Badaun: बदायूं में मस्जिद में तेज आवाज में बजाए जा रहे लाउडस्पीकर को पुलिस ने उतरवाया, मौलवी पर केस दर्ज

Badaun News: बदायूं में एक मस्जिद पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर चलाने पर प्रशासन ने एक्शन लिया है. पुलिस ने मस्जिद से लाउडस्पीकर उतारकर कब्जे में ले लिए है.

UP Loudspeakers News: उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) में बिना इजाजत तेज आवाज में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने के मामले पुलिस ने एक्शन लिया है. जनपद की अलापुर पुलिस ने मस्जिद में तेज आवाज में बजाए जा रहे लाउडस्पीकर को उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और मौलवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. ये मामला यहां की गेंदन मस्जिद का है. 

खबर के मुबातिक अलापुर कस्बे में पश्चिमी पुल के चौराहे के पास वार्ड नंबर 17 तेज आवाज में लाउडस्पीकर पर अजान हो रही थी. इसी दौरान यहां से पुलिस की टीम गश्त पर निकली हुई थी, उस वक्त मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी, इसलिए टीम रुक गई और बाद में इस बारे में जानकारी ली, और ऐसा करने से मना किया, लेकिन जब मौलवी ने ऐसा करने से इनकार किया तो फिर पुलिस ने ये एक्शन लिया है. 

मस्जिद से उतारे लाउडस्पीकर
इस बारे में जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर राजीव सिंह चौहान ने कहा कि वो ककराला कस्बे में सिपाही पप्पूराम, सुमित पुंडीर और सत्यवीर के साथ गश्त कर रहे थे. तभी वार्ड नंबर 17 में गेंदन मस्जिद से तेज आवाज में लाउडस्पीकर पर उन्हें अजान सुनाई दी. जिसके बाद वो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उस वक्त वहां नमाज पढ़ी जा रही थी, इसलिए  धार्मिक भावनाओं को देखते हुए वह रुक गए. 

एसआई ने बताया कि जब लोगों ने यहां शांतिपूर्वक नमाज पढ़ ली और चले गए तो पुलिस को पूछताछ में पता चला कि ये अजान इसी वार्ड में रहने वाले सरफराज ने दी थी. जब पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की और लाउडस्पीकर को तेज आवाज में बजाने से मना किया तो वो माने नहीं, जिसके बाद सिपाहियों ने मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया. 

मौलवी के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में पुलिस ने गेंदन मस्जिद के मौलवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने की मनाही है. पिछले दिनों सीएम योगी के आदेश पर प्रदेश भर में सभी धार्मिक स्थलों पर तय मानकों के अनुसार लाउड स्पीकर की आवाज कम कर दी गई थी या फिर उन्हें हटा दिया गया था. बावजूद इसके अब भी कई जगहों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हैं.

UP Politics: सीएम योगी का बड़ा एलान, 'जहां रह रहे हैं दलित, उसी जमीन पर मिलेगा मकान का पट्टा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget