एक्सप्लोरर

अमरोहा: बेवफाई के शक में प्रेमी ने प्रेमिका को गेस्ट हाउस में मारी गोली, फिर किया सरेंडर

UP News: अमरोहा यूपी में युवक ने अपनी प्रेमिका को तमंचे से इसलिए गोली मार दी, क्योंकि युवक को शक था कि लड़की का किसी के साथ अफेयर चल रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने पुलिस को सरेंडर कर दिया.

Amroha News: अमरोहा के गजरौला में प्रेमिका की हत्या कर गेस्ट हाउस संचालक पुलिस चौकी में पहुंच खुद को सरेंडर कर दिया. आरोपी युवक ने बताया कि दूसरे लड़के से बात करने के शक में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी. युवती हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की रहने वाली थी. जिस गेस्ट हाउस में हत्या हुई वह पुलिस चौकी से 700 मीटर की दूरी पर स्थित है.

गजरौला औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी से लगभग 700 मीटर की दूरी पर स्थित गेस्ट हाउस के संचालक ने अपनी प्रेमिका के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना करने के बाद हत्यारोपित लाश की जानकारी पुलिस को देने के बाद खुद पुलिस चौकी में पहुंच गया. उसे शक था कि प्रेमिका किसी दूसरे लड़के से बातचीत करती है. इसलिए घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गजरौला थाना प्रभारी के साथ एसपी अमरोहा भी अमित कुमार आनंद घटनास्थल पर पहुंचे है. प्रेमिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रेमिका के सिर में तमंचे से दागी गोली
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव धनौरी खुर्द निवासी अंकुश हाईवे किनारे पर औद्योगिक क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस चलाता है. दो मंजिले गेस्टहाउस का नाम दा ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस एवं रेस्टोरेंट है. गेस्ट हाउस भवन के स्वामी मुहल्ला बस्ती निवासी हरपाल चौहान हैं और दो-तीन साल से अंकुश ने इस भवन को 40 हजार रुपये में किराये पर ले रखा था. यहां पर अनैतिक कार्य होने की भी चर्चा है.

गेस्ट हाउस संचालक अंकुश का डेढ़-दो साल से हरिद्वार के कनखल क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती रौश खुरानी से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. अंकुश को शक था कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे लड़के से भी बातचीत करती है. इसलिए अंकुश ने दस मार्च यानी सोमवार को प्रेमिका को अपने गेस्ट हाउस पर बुलाया. गेस्ट हाउस की दूसरी मंजिल पर बने पहले कमरे में ही रात में दोनों के बीच विवाद भी हुआ. इसके बाद अंकुश ने प्रेमिका के सिर में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद दी पुलिस को सूचना
हत्या करने के बाद अंकुश ने 112 डायल पुलिस को सुबह 7: 44 बजे सूचना दी और फिर खुद पास में ही स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी पर पहुंच गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए और तत्काल हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया. एसपी अमित कुमार आनंद व एएसपी राजीव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे. युवती के परिजनों को मामले की सूचना दी जा रही है. शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है.

गेस्ट हाउस संचालक ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि, उसने ही प्रेमिका को गोली मारकर हत्या की है. दोनों के बीच में डेढ़-दो साल पुराना प्रेम-संबंध था. लेकिन, हत्यारोपित को शक था कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने लगी है. इसी बात को लेकर पहले दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी. हत्यारोपित हिरासत में है. पूछताछ की जा रही है. युवती के परिजनों को बुलाया जा रहा है. तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी. 

(अमरोहा से एमडी हरीश की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिये अहम निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget