एक्सप्लोरर

Amroha: पंचायत के झगड़े में बीच-बचाव करने गए मजदूर को मार दी गोली, मौके से आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा में पारिवारिक विवाद में चल रही पंचायत में झगड़ा होने लगा और इस झगड़े को शांत कराने की कोशिश करना एक मजदूर को महंगा पड़ गया. झगड़े के बीच में एक पक्ष ने गोली चला दी जो उसे लग गई.

UP News: अमरोहा (Amroha) में पति-पत्नी के विवाद में दो पक्षों की पंचायत बुलाई गई. इस दौरान बहस होने लगी और बीच-बचाव कर रहे एक मजदूर को गोली मार दी गई. घटना में मजदूर गंभीर (Laborer Injured) रूप से घायल हो गया. थोड़ी देर में गांव में तनाव की स्थिति बन गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद (Moradabad) रेफर कर दिया. पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है और साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.

अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बीलना गांव में शादाब की शादी ढाई साल पहले नई बस्ती की नाजमीन के साथ हुई थी. शादाब पकौड़ी का ठेला लगाता है. किसी बात को लेकर शादाब और नाजमीन के बीच विवाद हो गया था. नाजमीन ने अपने मायके वालों को बुला लिया था. दूसरी तरफ से शादाब के परिजन भी इकट्ठा हो गए. दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी. तभी कहासुनी होने लगी. विवाद बढ़ता देख मोहल्ले के लोग बीच बचाव करने लगे. पड़ोस में रहने वाला जमाल बीच बचाव करने आ गया.  तभी नाजमीन के चाचा इरशाद ने गोली चला दी. इस दौरान गोली जमाल के पेट में लगी और वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया. घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. 

बुलाई गई पांच थानों से पुलिस फोर्स

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया. माहौल गर्म आता देख सुरक्षा के लिहाज से पांच थानों की फ़ोर्स को भी बुला लिया गया. पुलिस ने घायल जमाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया. पुलिस ने शादाब के ससुर इरशाद, साले सादान और जावेद के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके साथ ही आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है.
 
ये भी पढ़ें -
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget