एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने शाह के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले-हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

पीएम मोदी ने चुनाव नतीजों से ठीक पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को धन्यवाद दिया। पीएम ने कहा कि मैं देश के हर हिस्से में गया, मुझे जनता का आशीर्वाद मिला।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में हैं। सातवें और आखिरी चरण में पूर्वांचल की 13 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाने हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये चुनाव सबसे बड़ा चुनाव था। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान मौजूद रहे।

शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 2014 में देश की जनता ने बड़ा जनादेश दिया था और गैर कांग्रेस सरकार बनी । पांच साल समाप्त होने को आये हैं। हम अपने काम के आधार पर फिर बड़े बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएंगे। अमित शाह ने कहा कि ''मैं बहुत गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेन्द्र मोदी ने किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के आधार पर हमने सरकार के कामों को जन जन तक पहुंचाया। हर 15 दिन में जनकल्याण की योजना लेकर आये। 133 योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाया। पूरी दुनिया में आज भारत की बात सुनी जा रही है। देश के सवा सौ करोड़ लोगों के मन में सुरक्षा का भाव है। हर क्षेत्र का विकास हुआ है। देश के 16 राज्यों में हमारी सरकार है।

पीएम मोदी ने भी रखी अपनी बात

पीएम मोदी ने पांच साल में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के वक्त बहुत परिश्रम करना होता है। उन्होंने कहा कि  हम पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएंगे। ये चुनाव बहुत शानदार रहा। पीएम ने पत्रकारों से कहा कि मैं आपका धन्यवाद करता हूं। आपने खूब दौड़भाग की। उन्होंने बताया कि मैं जहां भी गया जनता ने आशीर्वाद दिया। उन्होंने पांच साल जो जनता ने सहयोग दिया उसके लिए धन्यवाद देता हूं। मोदी ने कहा कि ''मैं मानता हूं कि कुछ बातें हम गर्व के साथ दुनिया से कह सकते हैं। ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, ये लोकत्रंत की ताकत दुनिया के सामने ले जाना हम सबका दायित्व है। हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र कितनी विविधताओं से भरा है''।

आईपीएल को लेकर मोदी ने कहा कि देश में चुनाव और आईपीएल दोनों एक साथ हुये। अब चुनाव में रमजान, परीक्षा भी एक साथ संपन्न हुये। पीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान एक भी कार्यक्रम कैंसिल नहीं हुआ।

पीएम मोदी ने कहा कि 16 मई को पिछली बार रिजल्ट आया था और 17 मई को एक दुर्घटना हुई थी, 17 मई को सट्टाखोरों को मोदी की हाजिरी का बड़ा नुकसान हुआ था। सट्टा लगाने वाले तब सब डूब गये थे यानी ईमानदारी की शुरुआत 17 मई को हो गई थी।

बंगाल की हिंसा पर बोले शाह

शाह ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर कहा कि ''भाजपा के 80 कार्यकर्ता मारे गए। हम तो पूरे देश में चुनाव लड़ रहे हैं, कहीं और हिंसा क्यों नहीं होती है''। हमारे कारण हिंसा होती तो देश के हर हिस्से में होती। मीडिया को ममता जी से पूछना चाहिए कि वहीं ऐसा क्यों होता है''।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget