एक्सप्लोरर

उत्तराखंड हादसा: अमित शाह बोले- दिल्ली से उत्तराखंड भेजी जा रही हैं NDRF की कुछ और टीमें

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की कुछ और टीम दिल्ली से हवाई मार्ग से उत्तराखंड भेजी जा रही हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमखंड टूटने के कारण अचानक आई बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बात की और कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की कुछ टीम दिल्ली से हवाई मार्ग से उत्तराखंड भेजी जा रही हैं.

शाह ने ट्वीट किया, ''उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की सूचना के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, आईटीबीपी के महानिदेशक और एनडीआरएफ के महानिदेशक से बात की है.'' उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी लोगों को सुरक्षित करने में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं. एनडीआाएफ की टीम बचाव कार्य के लिए निकल गई हैं. देवभूमि को हरसंभव मदद दी जाएगी.

गृह मंत्री ने कहा, ''राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की कुछ और टीम दिल्ली से हवाई मार्ग से उत्तराखंड भेजी जा रही हैं. हम वहां की स्थिति पर निरंतर नजर रख रहे हैं.'' गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक विकराल बाढ़ आ गई है.

चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है. गंगा और सहायक नदियों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. हालांकि राहत की बात ये है कि पानी का बहाव थोड़ा कम हो गया है. सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक हालात अब कंट्रोल में है. वो खुद पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं. तो उधर पीएम मोदी ने भी सीएम रावत से बात की है. हालात की जानकारी के साथ-साथ हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Glacier Collapse LIVE: उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटा, धौली नदी में बाढ़ से हरिद्वार तक बढ़ा खतरा, अलर्ट जारी

उत्तराखंड: रेणी में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, कई लोगों के बहने की सूचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget