एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के बीच सपा विधायकों से अमित शाह की मुलाकात, अखिलेश यादव की बढ़ेगी टेंशन?

Lok Sabha Election 2024: गृहमंत्री अमित शाह ने अमेठी में समाजवादी पार्टी के जिन विधायकों से मुलाकात की है वह सपा के बागी विधायक हैं. इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं थीं.

Amit Shah Meet Samajwadi Party MLA: लोकसभा चुनाव के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह से मुलाकात की है. अमित शाह ने सपा विधायकों से मुलाकात अमेठी में राजेश मसाला के घर पर की है, इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं थीं. गृह मंत्री अमित शाह ने अमेठी में रोड शो के बाद सपा विधायकों से मुलाकात की है. अमित शाह ने सपा के जिन विधायकों से मुलाकात की है वह सपा के बागी विधायक हैं.

सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय एक दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. वहीं लोकसभा के बीच सपा विधायकों का इस तरह से बीजेपी से नजीदिकायां बढ़ाना सपा मुखिया अखिलेश यादव की टेंशन बढ़ा सकता है. क्योंकि सपा के लिए इस तरह से इन विधायकों का बीजेपी में जाना मुश्किलें बढ़ा सकता है. हालांकि सपा के दोनों विधायक अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह पहले ही अखिलेश यादव के खिलाफ जाकर राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को वोट दे चुके हैं, लेकिन अभी पार्टी में है. अब देखने ये है कि क्या यह विधायक भी मनोज पांडेय की तरह बीजेपी में जाते हैं या सपा में ही रहते हैं.

अमेठी सीट पर 20 मई को है वोटिंग

बता दें कि सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक हैं. इसके साथ ही अभय सिंह गोशाईंगंज विधानसभा से विधायक हैं. अमेठी सीट पर अमित शाह ने भव्य रोड शो किया और उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी के समर्थन में वोट मांगे. अमेठी सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है. अमेठी सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को चुनाव होगा. 

CM योगी बोले- 'अब कृष्ण को इंतजार नहीं करवाएंगे...अयोध्या से मथुरा की ओर जाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget