एक्सप्लोरर

Amethi Murder: अमेठी में मुर्गी फार्म पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Amethi Murder Case: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने परिजनों को जल्द घटना के खुलासा का भरोसा दिया.

UP Murder Case: अमेठी में पोल्ट्री फार्म पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से बदमाशों ने हत्या कर दी. आज सुबह मौके पर पहुंचे परिजनों को युवक का शव खून से लथपथ मिला. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने परिजनों को हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया गया है.

पोल्ट्री फार्म पर धारदार हथियार से युवक की हत्या

मामला जामो क्षेत्र के चौधरीपुर लोरिकपुर गांव का है. 45 वर्षीय ओम प्रकाश यादव घर के पास बने मुर्गी फार्म पर रोजाना की तरह सोने गया था. देर रात अज्ञात बदमाशों ने ओम प्रकाश की धारदार हथियार से हत्या कर दी. आज सुबह मौके पर परिजन ओम प्रकाश को उठाने पहुंचे. उन्होंने ओम प्रकाश का शव खून से लथपथ पाया. हत्या की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. 

जानकारी पर सीओ मयंक द्विवेदी समेत जामो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधीक्षक एसपी इलामारन जी ने कहा कि आज सुबह 8:30 बजे पुलिस को सूचना खून से लथपथ शव पड़े होने की मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची शव को सील कर कब्जे में लिया. मृतक का नाम ओम प्रकाश है. उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. आशंका है कि धारदार हथियार से सिर पर भी वार किया गया होगा.

परिजनों की दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई 

परिजनों की दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. मृतक के छोटे भाई ने कहा कि बड़े भाई का घर के पास ही मुर्गी फार्म है. बड़े भाई रोजाना पोल्ट्री फार्म पर सोने जाते थे. आज सुबह आठ बजे भाभी चाय लेकर मौके पर पहुंची. उन्होंने देखा कि भईया का खून से लतपथ शव पड़ा है. उन्होंने आशंका जताई कि अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा है. 

UP Politics: टूट की कगार पर सपा-रालोद गठबंधन? नरेश उत्तम पटेल के बयान ने कर दिया सब-कुछ साफ

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget