एक्सप्लोरर

Amethi News: अमेठी में नमामि गंगे योजना के तहत बना वेटलैंड पार्क, जानिए क्यों नेचर लवर्स के लिए होगा खास

Amethi News: यूपी के अमेठी में वेटलैंड पार्क बनाया गया है. जिसका उद्घाटन कल यानि 28 अगस्त को सांसद और केंद्रीय महिला विकास एवं अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) करेंगी.

UP News: एक तरफ जहां बड़े-बड़े जंगलों को काट कर रिहायशी इमारतें बनाई जा रही हैं तो वही अमेठी (Amethi) में जंगल को संरक्षित करने के साथ ही पानी को भी संरक्षित करने के लिए वेटलैंड पार्क (Wetland Park) बनाया गया है. करीब 40 एकड़ में बने इस नेचर पार्क को नमामि गंगे योजना (Namami Gange Yojana) के तहत विकसित किया गया है. पार्क में बड़ी संख्या में विलुप्त हो रही प्रजाति के पेड़ों को भी लगाया गया है. लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस वेटलैंड पार्क का उद्घाटन कल सांसद और केंद्रीय महिला विकास एवं अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) करेंगी. जिसके बाद इसे पर्यटकों और सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा. इस पार्क में वयस्कों के लिए टिकट लगाया गया है जबकि बच्चों के लिए फ्री रहेगा. सबसे बड़ी बात ये है कि ये पार्क अमेठी जिले का इकलौता वेटलैंड पार्क होगा.

पार्क में बना सेल्फी प्वाइंट

दरअसल अमेठी के मुसाफिरखाना स्थित लखन- वाराणसी राजमार्ग पर स्थित कादूनाला बड़ा जंगल था. जिसे नमामि गंगे योजना के तहत विकसित किया गया है. पर्यावरण के साथ ही जीव-जंतुओं को संरक्षित करने के लिये इस नेचर पार्क की स्थापना की गई है. इस पार्क में बरसात में पानी को संरक्षित करने के साथ ही विलुप्त हो रहे पेड़ों को संरक्षित किया गया है. नेचर प्रेमियों के लिए यहां फुट रैंप बनाये गए है और छोटे-छोटे नाले पर पुल बनाया गया है जो आकर्षण केंद्र है. सैलानियों के सुरक्षा के लिहाज से पार्क के दो छोरों पर वाच टावर भी बनाये गए है. इंट्री गेट के पास ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है. दूर से आये सैलानियों के लिए यहां गेस्ट हाउस भी बनाया गया जिसमें वो अपने परिवार के साथ रात बिता सकते है. वेटलैंड पार्क में वाकिंग पाथ, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,शोभदार पेड़,झूले,चेक डैम,झरना,कैंटीन,प्रसाधन समेत कई चीजें बनाई गई है.

Noida Twin Tower Demolition: सुपरटेक ट्विन टावर विध्वंस से पहले हेल्पलाइन नंबर जारी, इन चीजों की कर सकेंगे शिकायत
प्रहलाद की मां किया था यहां प्रवास
कादूनाला के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए राजीव गांधी ने 40 एकड़ में फैले कादुनाला परिसर में मृग वन के साथ भाले सुल्तान स्मारक की स्थापना कराई थी. स्थापना के बाद लोग यहां पर्यटन की दृष्टि से आते थे. लेकिन धीरे-धीरे उदासीनता और रख रखाव के अभाव में स्मारक और मृग वन समाप्त हो गया. दरअसल कादूनाला नाला का विशेष महत्व भी है. स्थानीय लोगों के अनुसार भाले सुल्तानियो और अंग्रेजी फ़ौज के बीच 1857 में यहां बहुत भयंकर युद्ध हुआ था. जिसमे अंग्रेज कादूनाला वन क्षेत्र के बीहड़ एवं दुर्गम भौगोलिक स्थिति को भांप नहीं पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. पैराणिक किदवंती के अनुसार नारद मुनि की तपस्या से प्रभावित होकर प्रहलाद की मां और हिरण्यकश्यप की पत्नी कयाधु ने यहां प्रवास किया था. जिसके बाद इस इलाके का नाम कादूनाला हो गया.

जल संरक्षण के लिए बने कृत्रिम तालाब
वेटलैंड पार्क को विकसित करने को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी एमएन सिंह ने कहा कि कादूनाला जंगल के 391 हेक्टेयर वन क्षेत्र में से 40 हेक्टेयर क्षेत्र में वेटलैंड पार्क की स्थापना की गई है. पिछले दो सालों में विभाग द्वारा वेटलैंड संरक्षण और ईको पर्यटन स्थल की स्थापना की गई है. जो कादूनाला जंगल के बीच से होकर गोमती नदी में जाकर गिरता है. जल संरक्षण के लिए कृत्रिम तालाब भी बनाये गए है. जिससे की वन्य जीव आसानी से पानी पी सकेंगे. इस पूरे वेटलैंड पार्क को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया गया है. इसमें पर्यटकों को टहलने के लिए कच्ची और पक्की नेचर ट्रेल भी बनाई गई है. ये पहली बार हुआ है कि वन विभाग द्वारा इसे डेवलप किया गया है और ये अमेठी का इकलौता वेटलैंड पार्क होगा.

अपनी ही सरकार में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे BJP विधायक? SSP पर लगाया ये गंभीर आरोप

 

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget