एक्सप्लोरर

Amethi: अमेठी में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

UP News: अमठी में खेत पर काम करने गए बुजुर्ग पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला दिया. घायल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

Amethi Murder News: अमेठी में हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है, जहाँ आज सुबह खेत पर गए बुजुर्ग पर पहले आधा दर्जन दबंगो ने लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला कर उसे गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के पूरे मंगल बरेहटी गांव का है जहाँ गांव का रहने वाला 50 वर्षीय रामगोपाल पुत्र सालिकराम सुबह सात बजे खेतों की तरफ गया था. तभी विपक्षी सोनू समेत आधा दर्जन लोग मौके पर पहुँचे और राम गोपाल पर लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला कर दिया. दबंगो पर गोली मारने का भी आरोप है. घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
वही पिता की मौत के बाद बेटी ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए है. बेटी ने कहा कि विपक्षी कई बाद उसके परिवार पर हमला कर चुके है और जब भी उसके पिता शिकायत लेकर थाने जाते थे तो पुलिस उसे ही थाने में बैठा लेती थी. अभी 10 दिन पहले भी आरोपियों ने उसके दो चाचाओं पर हमला किया था जिसमे उनके पैर टूट गए लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की. आज सुबह पिता जब खेत मे गए थे तो विपक्षियों ने दौड़ाकर गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को लेकर जामो सीएचसी पहुँचे. जहाँ नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और गौरीगंज सीओ अखिलेश वर्मा घटनास्थल पर जांच के लिए मौके पर पहुँचे. घटना के बाद पुलिस ने बहन की तहरीर पर 6 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया
एएसपी हरेंद्र कुमार ने कहा कि दो सप्ताह पहले बिजली के खंभे पर तार लगाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हुआ था. आज एक पक्ष के हमले के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया है. तहरीर के आधार पर 6 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की राह पर चल कर यूपी में राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ा रहीं मायावती! हरियाणा से बसपा दे रही ये संदेश

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget