एक्सप्लोरर

Amethi: अमेठी जिला अस्पताल में कमीशनखोरी का चल रहा खेल, डॉक्टर लिखते हैं बाहर के दुकानों की महंगी दवाइयां

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर की दुकानों की महंगी दवाइयां लिखी जा रही है. इसके अलावा उनके लिए बैठने की जगह नहीं फर्श पर बैठना पड़ता है.

UP News: अमेठी जिला अस्पताल (Amethi District Hospital) में कमीशनखोरी के खेल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. अस्पताल में तैनात चिकित्सक मनमाने तरीके से महंगी दवाइयां लिख रहे हैं जिससे दूरदराज इलाकों से आने वाले बेबस और गरीब मरीज बाहर से इन दवाइयों को खरीदने के लिए मजबूर हैं. आपातकालीन कक्ष (Emergency Ward) इस खेल का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है. यहां दुर्घटना और गंभीर बीमारी से पीड़ित पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल दवा उपलब्ध कराने के बजाय परिजनों को दवा और अन्य सामग्री लाने के लिए बाहर भेज दिया जाता है.

अस्पताल में बैठने की नहीं है जगह

जिला अस्पताल में बैठने की जगह न होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार फर्श पर बैठे रहते हैं. अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सांसद हैं और समय-समय पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के लिए डॉक्टरों को सख्त हिदायत भी देती रहती हैं. इसके साथ ही प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी के ही रहने वाले हैं उसके बावजूद अस्पताल में तैनात डॉक्टर अपनी मनमानी करने में जुटे हुए हैं. सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज के साथ-साथ जांच और दवा उपलब्ध करने का दावा तो किया जाता है, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है. यही नहीं कम दाम पर बेहतर दवा उपलब्ध कराने के लिए स्थापित जन औषधि केंद्र भी कमीशन के आगे बेकार साबित हो रहा है. जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीज जब एक रुपये की पर्ची लेकर चिकित्सक के पास जाते हैं तो चिकित्सक जांच बाहर से कराने को कहते हैं और बाहर मेडिकल स्टोरों पर मिलने वाली कमीशन की दवाओं के लिए एक छोटी पर्ची जरूर लिखते हैं.

Fatehpur Crime: फतेहपुर पुलिस ने 13 से अधिक मामलों में आरोपी बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा, दो फरार

पैसा न होने के कारण दवा नहीं खरीद पाया परिवार

जिला अस्पताल से करीब 80 किलोमीटर दूर से आई महिलाओं का आरोप है उन्हें मंहगी दवाएं बाहर से लिखी गई लेकिन पैसा न होने के कारण उन्होंने पूरी दवाएं नहीं ली. सबसे बड़ी बात तो यह है कि शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य महकमा कार्रवाई और सख्त कदम उठाने का आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेता है. वहीं जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों द्वारा लिखी जा रही दवाइयों को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि करीब-करीब सभी डॉक्टरों के पर्चे हमारे मेडिकल स्टोर पर आते हैं. वही ज़िला अस्पताल के कक्ष का हाल तो यह है कि मरीजों और परिजनों को पता ही नहीं चलता कि यहां कौन मेडिकल स्टाफ है और कौन डॉक्टर. ऐसी स्थिति में परिजन मरीजों के इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं. पूरे मामले में सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल में सभी दवा उपलब्ध रहती है. यही नहीं समय-समय पर इसकी जांच भी की जाती है. इसके बाद भी तैनात डॉक्टरों द्वारा इस तरह का कार्य किया जा रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें -

'12 सेकेंड तक लाने में लगे 8 महीने', ट्विन टावर गिराने वाली कंपनी के CEO बोले- यह परफेक्ट इंजीनियरिंग का नमूना

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget