एक्सप्लोरर

Amethi News: स्वच्छता के लिए खरीदे जा रहे ई-रिक्शा में हुआ भ्रष्टाचार, डीपीआरओ ने दिए जांच के आदेश

UP News: अमेठी में ई रिक्शा कचरा वाहनों की खरीद में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. गांवों में मानक रहित ई रिक्शा पहुंचाया जा रहा है. वहीं मामले की खबर होते ही डीपीआरओ ने जांच के आदेश दिए है.

Amethi News: अमेठी के सभी गांवो में स्वछ भारत मिशन के तहत खरीदे जा रहे ई-रिक्शा कचरा वाहनों की खरीद में बड़ा भ्रस्टाचार सामने आया है.ई रिक्शों की खरीद पर अधिकारियों की मिलीभगत से शासन द्वारा निर्धारित डेढ़ लाख रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है. इन कचरा वाहनों की खरीद में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की भी बड़ी संलिप्तता सामने आई है. ई-रिक्शा खरीद में ग्राम प्रधान और सचिव का बड़ा कमीशन सेट है.मानकों को दरकिनार कर खरीदे जा रहे ये ई-रिक्शा कितने गांवो के कचरो को ढोएंगे ये भगवान भरोसे ही है.

दरअसल शासन द्वारा जिले के सभी 682 गांवों में कचरा उठाने में लिए ई-कचरा रिक्शा का सप्लाई होना है.पहले फेज में जिले के एसएलडब्लूएम द्वारा चयनित 331 गांवों में हर घर से कचरा उठाने के लिए ई- रिक्शा खरीदने का आदेश दिया गया है.शासन के आदेश के बाद अमेठी के ही एक ठेकेदार की फर्म सनशाइन टेक्नोलॉजी द्वारा जिले में सबसे ज्यादा ई-रिक्शा की सप्लाई की जा रही है.ठेकेदार द्वारा इन रिक्शो को बाहर से न मंगाकर अमेठी में ही असेम्बल किया जा रहा है और इन मानक रहित ई रिक्शा को गांव-गांव भेजा जा रहा है.

ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी का कमीशन सेट
शासन द्वारा इन ई-रिक्शा को खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी. लेकिन शासन के आदेशों को दरकिनार कर जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारी 1 लाख 65 हजार रुपए का भुगतान कर रहे है. बिना किसी रजिस्टर्ड फर्म के ठेकेदार द्वारा धड़ल्ले से इन ई-रिक्शा का निर्माण कर गांवो तक पहुँचाया जा रहा है. वहीं एक गाड़ी पर ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी को 50 से 60 हजार रुपए का कमीशन दिया जा रहा है. इन ई-रिक्शा की कीमत बाजार में 90 हजार से एक लाख रुपए के बीच है.

क्या बोले डीपीआरओ मनोज त्यागी
पूरे मामले पर डीपीआरओ मनोज त्यागी ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है.टीम का गठन कर पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी.अगर ई-रिक्शा रिक्शा खरीद में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की संलिप्तता पाई जाती है तो एफआईआर कराई जाएगी.इसके साथ ही अगर मानकों को दरकिनार कर अगर ई-रिक्शा रिक्शों का निर्माण किया जा रहा है तो फर्म के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: अयोध्या में हफ्ते बाद जागी सरकार, रामपथ समेत कई सड़कें धंसने के आरोप में तीन अफसर सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget