एक्सप्लोरर

Amethi News: टूट गई आरिफ और सारस की दोस्ती, वन विभाग की टीम ने कर दिया दूर, अखिलेश यादव ने कसा तंज

Amethi News: सारस के जाने के बाद आरिफ काफी दुखी हैं. वो अपनी सुध बुध खो बैठे हैं. उनके परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है. उनका कहना है कि सारस उनके साथ परिवार के सदस्य की तरह रहता था.

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) में करीब एक साल से चली आ रही आरिफ (Arif) और सारस (Saras) पंछी की दोस्ती आज टूट गई. वन विभाग (Forest Department) की टीम ने सारस पक्षी को समसपुर पक्षी विहार में शिफ्ट कर दिया. राज्य पक्षी सारस के साथ दोस्ती की वजह से अमेठी के आरिफ चर्चा में आए थे और बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी उनकी इस दोस्ती की मिसाल की तारीफ की थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये काफी सुर्खियों में रहा था. लेकिन अब इस सारस को समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित करने के लिए भेज दिया है.

जामो ब्लाक के जोधनपुर मडंका गांव के रहने वाले आरिफ के साथ उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस दोस्त बनकर रहता था और करीब एक माह पूर्व सारस और आरिफ की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में आई थी. जिसके बाद खुद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरिफ के घर पहुंचकर उनके दोस्ती की मिसाल को सराहा था और आरिफ की तारीफ की थी, लेकिन अब ये दोस्ती टूट गई है. अमेठी वन विभाग की टीम और समसपुर पक्षी विहार रायबरेली की टीम की मौजूदगी में सारस को सुरक्षात्मक उपाय के साथ उसके प्राकृतिक वास स्थल के लिए छोड़ दिया गया. 

अखिलेश यादव ने कसा तंज

इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा. उन्होंने कहा कि "वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करनेवाले से दूर ले गई, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलाने वालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है.''

सारस के जाने से टूट गए आरिफ

सारस के जाने के बाद सारस के दोस्त आरिफ काफी दुखी हैं और वह अपनी सुध बुध खो बैठे हैं. वहीं उनके परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है. सारस को ले जाने के बाद आरिफ के छोटे भाई अरमान ने कहा कि सारस के जाने के बाद हमें काफी दुख है. हमें इतना दुख है कि हम उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं. सारस से हमारा दिली लगाव था और हम सब के बीच वो परिवार के सदस्य की तरह रहता था. हमारी यही मांग है कि सारस को भले ही ले जाया गया है लेकिन उसे जैसे यहां पर आजादी थी उसी आजादी में वहां भी रखा जाए. 

आरिफ की मां फातिमा ने कहा आरिफ के साथ-साथ सारस से भी उन्हें बहुत लगाव था, लेकिन आज वन विभाग के कर्मचारी आए और सारस को अपने साथ ले गए. सारस पिछले एक साल से हमारे परिवार के साथ रह रहा था. उसके जाने से हम सब बहुत दुखी हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा, BSP और BJP के लिए उनके कोर वोटर्स हैं चुनौती, जानिए क्यों हो रही है ये चर्चा?

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget