एक्सप्लोरर

अमेठी: 70 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग से की हैवानियत,वीडियो वायरल होने से मचा हड़कम्प

बुजुर्ग ने नाबालिग छोटे बच्चे को अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस प्रकार की अश्लील हरकत करते समय किसी व्यक्ति द्वारा उसका वीडियो बना लिया गया. फिर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Crime With Child: जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक बुजुर्ग ने नाबालिग छोटे बच्चे को अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस प्रकार की अश्लील हरकत करते समय किसी व्यक्ति द्वारा उसका वीडियो बना लिया गया. फिर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही नाबालिग बच्चे की मां ने थाने में पहुंचकर बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है. जिसके आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए तत्काल बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है. 

यह है पूरा मामला.

पूरा मामला अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीपुर दुल्हिनपुर गांव का बताया जा रहा है. जहां पर 11 वर्षीय नाबालिग बच्चा 70 वर्षीय बुजुर्ग के घर गया हुआ था. वहीं पर बुजुर्ग ने बहला फुसला कर नाबालिग बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने लगा. ऐसा देखकर दूर बैठे किसी व्यक्ति ने बुजुर्ग के द्वारा अश्लील हरकत करने का पूरा वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया गया और उसे वायरल कर दिया गया. यह वीडियो वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. जैसे ही इस बात की जानकारी नाबालिग बच्चे के परिजनों को हुई. तत्काल बच्चे की मां ने स्थानीय थाने पर पहुंचकर बुजुर्ग के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही करने की मांग किया. आरोपी बुजुर्ग की पहचान रामसेवक पुत्र बदलू के रूप में हुई है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि थाना रामगंज क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि उसी गांव के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा उसके 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक कर्म किया गया है.  महिला की सूचना पर तत्काल थाना रामगंज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पीड़ित नाबालिग बच्चे को मेडिकल कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर भेजा गया. इसी के साथ पुलिस ने तत्काल नामित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है.

(अमेठी से लोकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget