एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results: अंबेडकरनगर में सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जुलूस के दौरान झड़प, विधायक पर भीड़ को उकसाने का आरोप

Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष पद का चुनाव जीती समा परवीन के समर्थक विजय जुलूस निकाल रहे थे. बीजेपी प्रत्याशी रेनू देवी के घर के सामने से गुजर रहे विजय जुलूस को रोककर समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया.

UP Nikay Chunav Results 2023: अम्बेडकरनगर पुलिस (Ambedkar Nagar Police) ने सपा विधायक लालजी वर्मा, इल्तिफातगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद की विजेता प्रत्याशी समा परवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बीजेपी प्रत्याशी के पति अजय मोदी की तहरीर पर इब्राहिमपुर थाने में मामला दर्ज हुआ है. सपा विधायक लालजी वर्मा पर बवाल के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप है. पुलिस ने अध्यक्ष पति समेत 25 नामजद और एक हजार अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. कल इल्तिफतगंज नगर पंचायत सीट का नतीजा आने के बाद रात में बवाल हो गया था. सपा प्रत्याशी का विजय जुलूस विरोधी प्रत्याशी के घर के सामने से गुजरने पर नारेबाजी की गई. हंगामा और नारेबाजी के बीच पथराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया.

विजय जुलूस में हंगामा, पथराव और उपद्रव

अध्यक्ष पद का चुनाव जीती समा परवीन के समर्थक विजय जुलूस निकाल रहे थे. बीजेपी प्रत्याशी रेनू देवी के घर के सामने से गुजर रहे विजय जुलूस को रोककर समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया. आरोप है कि तोड़फोड़ और पत्थरबाजी भी हुई. हालात बिगड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला. विजय जुलूस में शामिल लोगों को पुलिस ने मौके से खदेड़ा. हंगामा, बवाल और पत्थरबाजी के खिलाफ आज दुकानदारों ने दुकानें बंद कर इल्तिफातगंज में विरोध दर्ज कराया और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

सपा विधायक और अध्यक्ष पर मामला दर्ज

बीजेपी प्रत्याशी रेनू देवी के पति अजय मोदी ने सपा विधायक लालजी वर्मा पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विधायक के उकसाने से बवाल हुआ है. बीजेपी नेताओं के साथ अजय मोदी और अन्य व्यापारियों ने डीएम से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की. डीएम ने कहा कि विजय जुलूस में कहासुनी और नारेबाजी हुई थी. विजय जुलूस में कम उम्र के लड़के शामिल थे. मौके पर पुलिस ने समझाबुझा कर हंगामे को शांत कराया. तहरीर के आधार पर  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी. 

UP Nikay Chunav Results 2023: पूर्व सीएम कल्याण सिंह के गढ़ अतरौली में बीजेपी की हार, 'बाबूजी' के किले में सपा ने लगाई सेंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget