एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव से मिले अमनमणि त्रिपाठी, बहन के लिए महराजगंज से मांगा टिकट

दरअसल तनुश्री त्रिपाठी को पहले शिवपाल यादव की पार्टी ने महाराजगंज से अपना उम्मीदवार बनाया था और उसके बाद कांग्रेस ने भी अपनी जो लिस्ट जारी की थी उसमें तनुश्री का नाम था।

लखनऊ, एबीपी गंगा। पूर्व मंत्री और मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी ने रविवार को अपनी बहन तनुश्री त्रिपाठी के साथ अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन के लिए महाराजगंज से टिकट की मांग की।

दरअसल तनुश्री त्रिपाठी को पहले शिवपाल यादव की पार्टी ने महाराजगंज से अपना उम्मीदवार बनाया था और उसके बाद कांग्रेस ने भी अपनी जो लिस्ट जारी की थी उसमें तनुश्री का नाम था। हालांकि बाद में कांग्रेस ने तनुश्री की जगह टीवी पत्रकार सुप्रिया को वहां से अपना उम्मीदवार बना दिया था। महाराजगंज और बलिया सीट पर अभी भी समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। ऐसे में यह चर्चा है कि तनुश्री को समाजवादी पार्टी से टिकट मिल सकता है।

आज अमरमणि त्रिपाठी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की और अपनी बहन तनुश्री के लिए टिकट मांगा हालांकि इसी बीच अमनमणि त्रिपाठी की सास सीमा सिंह समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर पहुंच गई और उन्होंने अमनमणि त्रिपाठी पर अपनी बेटी सारा की हत्या का एक बार फिर आरोप लगाते हुए यह कहा कि अखिलेश यादव की छवि एक अच्छे नेता की है और अगर वह एक क्रिमिनल की बहन को टिकट देंगे तो समाजवादी पार्टी चुनाव नहीं जीत पाएगी।

समाजवादी पार्टी दफ्तर से बाहर निकलने के बाद अमनमणि त्रिपाठी ने मीडिया से यह जरूर कहा कि तनुश्री त्रिपाठी महाराजगंज से चुनाव लड़ेंगी लेकिन किस पार्टी से इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह योगी आदित्यनाथ को अपना अभिभावक मानते हैं, वहीं अखिलेश यादव से जब इसे लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो टिकट मांगने के लिए आये थे। महराजगंज सीट पर नामांकन का कल आखिरी दिन है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget