एक्सप्लोरर

Almora Bus Accident: अल्मोड़ा बस हादसे के बाद जांच टीम गठित, 7 महीने से क्रश बैरियर कार्य था लंबित, PWD पर उठे सवाल

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हुए बस हादसे में 36 मौतों के बाद, सरकार ने जांच समिति बनाई है. समिति इस बात की जांच करेगी कि सड़क सुरक्षा उपायों में देरी के जिम्मेदार कौन हैं.

Almora Bus Accident News: उत्तराखंड में हाल ही में हुए एक भीषण बस हादसे ने प्रदेश के सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.अल्मोड़ा जिले के मरचूला-सतपुली मार्ग पर हुए इस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई. जिसके बाद राज्य सरकार ने इस दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) पर सवाल उठाए और मार्ग पर क्रश बैरियर जैसे सुरक्षा उपायों की कमी की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है. समिति को तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.

इस सड़क पर दुर्घटना से पहले ही,यानी मार्च 2024 में, क्रश बैरियर, पैरापिट और अन्य सुरक्षा कार्यों के लिए स्वीकृति दी गई थी. लेकिन सात महीने बीत जाने के बाद भी इन कार्यों की शुरुआत नहीं की गई, जिससे दुर्घटना के बाद सुरक्षा उपायों की लापरवाही का मामला और अधिक गंभीर हो गया है. हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हादसे की जांच एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जाए, जो यह निर्धारित करेगी कि सड़क सुरक्षा कार्यों में देरी के लिए कौन जिम्मेदार है और इसके कारण क्या हैं. 

जांच समिति की जिम्मेदारियां और कार्य
इस समिति को यह सुनिश्चित करना है कि मार्च में स्वीकृत किए गए सुरक्षा कार्यों,जिनमें क्रश बैरियर और पैरापिट शामिल हैं,इनके न लगने की वजह से हुई लापरवाही की जांच हो. समिति से अपेक्षा की गई है कि वह मार्ग की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले कार्यों में देरी के कारणों को समझे और यह निर्धारित करे कि इसके लिए कौन से अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार हैं. साथ ही, समिति को दोषी अधिकारियों के नाम और पदनाम भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके.

लोक निर्माण विभाग की जवाबदेही पर सवाल
अल्मोड़ा में हुई इस बस दुर्घटना ने प्रदेश के सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की खामियों को उजागर कर दिया है. इस हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग की जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं,खासकर जब यह स्पष्ट हो गया कि मरचूला-सतपुली मार्ग पर क्रश बैरियर जैसे सुरक्षा उपाय महीनों पहले स्वीकृत किए जा चुके थे,लेकिन उनका कार्यान्वयन अब तक नहीं हुआ.सरकार द्वारा गठित जांच समिति यह भी जांचेगी कि आखिर किन कारणों से इन सुरक्षा उपायों के लिए दिए गए आदेश का पालन नहीं किया गया और क्या यह देरी मानवीय लापरवाही का परिणाम थी.

सुरक्षा उपायों को लेकर पहले ही निर्देश हुए थे जारी
मुख्य सचिव स्तर से मार्गों पर सुरक्षा उपायों को लेकर पहले ही निर्देश जारी किए गए थे.वहीं यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की थी. इस दुर्घटना के बाद सरकार ने अपने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि सुरक्षा उपायों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह भी ध्यान दिया जाएगा कि अन्य क्षेत्रों में भी जहां सड़कों पर सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है,वहां कार्य शीघ्रता से हो.

अगले कदम और भविष्य की योजनाएं
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2025 तक सभी राज्यमार्गों और अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर क्रश बैरियर, पैरापिट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू किया जाए. इसके तहत लोक निर्माण विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी जिलों में सड़क सुरक्षा कार्यों का सर्वेक्षण करें और आवश्यक डेटा प्रस्तुत करें.सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने इस संबंध में जिलाधिकारियों से कहा है कि वे एक सप्ताह के भीतर उन मार्गों की जानकारी प्रस्तुत करें.जहां सड़क सुरक्षा कार्य लंबित हैं या कार्य किए जाने की आवश्यकता है.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस के पूर्व मुखिया का दावा उड़ा देगा सबकी नींद, खुद की नियुक्ति पर ही खड़े किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget