एक्सप्लोरर

Mahoba Crime News: महोबा थाने में युवक की बेरहमी से हुई पिटाई, नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर, पुलिस पर लगा ये आरोप

Mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा में थाने के अंदर पुलिस द्वारा युवक पर थर्ड डिग्री टॉर्चर किए जाने का मामला सामने आया है. चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई की गई.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा में थाने के अंदर पुलिस (Police) द्वारा युवक पर थर्ड डिग्री टॉर्चर किए जाने का मामला सामने आया है. चोरी के शक में युवक की बेरहमी से अमानवीय मारपीट की गई. जिससे उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया है. युवक की हालत नाजुक बनी हुई है.

वहीं परिवार ने थाना ग्राम प्रधान पर साजिश करने और थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का आरोप है कि पहले अमानवीय तरीके से मारपीट की गई फिर घर में घुसकर नगदी जेवर ले गए हैं. जबकि पुलिस इस मामले में कुछ और ही कहानी बता रही है. लेकिन एहतियातन थाना श्रीनगर में चार थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है.

क्या है मामला
जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पवा में बीते दिनों पंचायत घर सहित 10 स्थानों पर चोरी के मामले में पुलिस शक के आधार पर भारत राजपूत को पकड़कर थाने ले गई थी. जहां पर आरोप है कि पुलिस ने चोरी कबूलवाने के लिये युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर कर अमानवीय मारपीट की. पुलिस ने उसके साथ बेरहमी से मारा पीटा की, उसकी स्तिथि मरणासन्न हो गई. युवक की हालत बिगड़ते हुए पुलिस के हाथ पांव फूल गए. थाना प्रभारी अनिल कुमार सहित पुलिस कर्मी बिना परिवार को बताएं उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर द्वारा हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया. इसके बाद पुलिस घायल को इलाज के लिए कानपुर ले गई है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

क्या है आरोप
पीड़ित का पिता नत्थू और पुत्र श्रवण पुलिस के अमानवीय कृत्य को बताते हुए रो रहे हैं. तो वहीं पूरे परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है. पुलिस की मारपीट से युवक की हालत नाजुक होने की सूचना मिलते ही गांव की गलियों में भी सन्नाटा पसरा है. परिवार के लोग बताते हैं कि गांव के प्रधान से चल रही रंजिश के चलते हैं प्रधान द्वारा चोरी के मामले में फंसाया गया. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में आकर अभद्रता की, घर में रखें चार लाख की नकदी और जेवर भी ले गए. पुलिस पूछताछ के लिए भारत राजपूत को थाना लेकर गई. जहां अमानवीय मारपीट कर थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी थाना प्रभारी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया. साथ ही तीन सिपाही रोहित, उपेंद्र और आशीष को लाइन हाजिर कर दिया है. एहतियातन स्थिति को संभालने के लिए चार थानों की पुलिस श्रीनगर में तैनात की गई है.

क्या बोली पुलिस
जबकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कुछ और ही कहना है. उन्होंने बताया कि पवा गांव में हुई चोरी के मामले में भारत राजपूत नामक व्यक्ति पर ग्रामीणों ने शक जाहिर किया था. जिसके आधार पर पोलिस उसकी तलाश कर रही थी। सूचना मिलने रविवार को जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगा और जाकर डिवाइडर से टकरा गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है. इस मामले में लापरवाही करने पर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया और अलग से उनकी एक जांच कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Pratapgarh News: तहसील अधिकारी की हत्या के आरोपी SDM के खिलाफ सीएम योगी की सख्त कार्रवाई, निलंबन के आदेश जारी

UP BJP President: यूपी में बड़े फेरबदल की तैयारी में बीजेपी, कौन होगा अगला प्रदेश अध्यक्ष?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget