एक्सप्लोरर

UP News: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रोफेसर की भगवान राम-कृष्ण पर अमर्यादित टिप्पणी, अब बीजेपी और कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Allahabad University News: भगवान राम और कृष्ण पर विवादित बयान देकर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बुरे फंस गए हैं. बीेजपी और कांग्रेस ने भी आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

UP News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की भगवान राम और कृष्ण पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है. दूसरी तरफ अब सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस और बीजेपी एकजुट हो गई हैं. उन्होंने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रोफेसर ने वीडियो संदेश जारी कर सफाई पेश की है. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में डॉ विक्रम हरिजन मध्यकालीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. आरोप है कि उन्होंने दो दिन पहले सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर भगवान राम और कृष्ण के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी.

भगवान पर टिप्पणी कर बुरे फंसे प्रोफेसर

सोशल मीडिया पोस्ट में भगवान राम को हत्यारा और कृष्ण को छेड़छाड़ करने वाला बताया गया था. उन्होंने लिखा, "आज के दौर में भगवान राम और कृष्ण दोनों के खिलाफ ही आपराधिक मुकदमा दर्ज हो जाता." आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने के बाद कोहराम मच गया. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं ने मोर्चा खोल लिया. आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विक्रम हरिजन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की मांग की गई. हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.

हिंदूवादी संगठनों ने दर्ज कराया मुकदमा

कर्नलगंज पुलिस ने आईपीसी समेत आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया. डीसीपी सिटी दीपक भूकर के मुताबिक मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच ने असिस्टेंट प्रोफेसर विक्रम हरिजन के बयान से भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात कही. हिंदूवादी नेताओं ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. दूसरी तरफ मामले में सियासत भी शुरू हो गई है. दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र चौधरी सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी प्रोफेसर पहले भी हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते रहे हैं. उनके बयान से करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत होती हैं. इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

बीजेपी और कांग्रेस की भी दिखी एकता

उन्होंने सरकार से भी सीधे तौर पर दखल देने की मांग की है. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रोफेसर विक्रम हरिजन के बयान को गलत बताया है. उन्होंने बयान की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हिंदुओं के भगवान पर अमर्यादित टिप्पणी के मामले ने कांग्रेस और बीजेपी को एकजुट कर दिया है. चौतरफा निंदा होने और कानूनी शिकंजा कसने के बाद आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर विक्रम हरिजन ने वीडियो संदेश जारी कर सफाई पेश की है. उन्होंने कहा कि बयान देने का मकसद धार्मिक भावनाएं भड़काना नहीं है. प्रोफेसर ने कहा कि उदाहरण के जरिए छात्रों को जागरूक करना था. बता दें कि प्रोफेसर विक्रम हरिजन का विवादों से पुराना नाता है. पहले भी विवादस्पद बयानबाजी से प्रोफेसर बुरे फंस चुके हैं. 

UP News: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन, सीएम योगी सहित इन नेताओं ने जताया शोक

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget