एक्सप्लोरर

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दो प्रोफेसरों में मारपीट, एसोसिएट प्रोफेसर ने HOD पर बरसाए लात-घूंसे

Allahabad University में अंग्रेजी डिपार्टमेंट में एचओडी प्रोफेसर एसके शर्मा और एसोसिएट प्रोफेसर कुमार पराग के बीच विभागीय कार्य को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई होने लगी.

Allahabad University: प्रयागराज में इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दो प्रोफेसरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. पूरी घटना यूनिवर्सिटी कैंपस में ही हुई. बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी डिपार्टमेंट में एचओडी प्रोफेसर एसके शर्मा और एसोसिएट प्रोफेसर कुमार पराग के बीच विभागीय कामकाज को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई. इस घटना में प्रोफेसर शर्मा को सिर और आंख में चोटें आई हैं जिसके बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया है. 

ये घटना यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी डिपार्टमेंट की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि अंग्रेजी डिपार्टमेंट में एचओडी प्रोफेसर एसके शर्मा और एसोसिएट प्रोफेसर कुमार पराग के बीच विभागीय कार्य को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई उनके बीच हाथापाई होने लगी. आरोप है कि एसोसिएट प्रोफेसर कुमार पराग ने एचओडी प्रोफेसर शर्मा पर लात घूंसे और जूते बरसाना शुरू कर दिया और जमकर मारपीट की. 

लात-घूंसों और जूते से मारपीट
इस दौरान कुमार पराग ने प्रोफेसर शर्मा को जूते से बुरी तरह पीटा और उनकी छाती व सीने पर भी वार किया. जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए.   आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद को शांत किया और दोनों को समझाया बुझाया. मारपीट की इस घटना में एचओडी प्रोफेसर एसके शर्मा को चोट आई हैं.  जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया है. 

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने इस मामले में जांच के लिए आंतरिक कमेटी बनाई है. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यूनिवर्सिटी इस मामले में उचित कदम उठाएगी. यूनिवर्सिटी की पीआरओ प्रोफेसर जया कपूर ने आंतरिक जांच कमेटी बनाई जाने की पुष्टि की है. हालांकि दोनों प्रोफेसरों ने अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं की है. जया कपूर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि जांच कमेटी पूरे मामले की जाँच कर रही है. रिपोर्ट के आधार पर कुलपति कार्रवाई कर सकते हैं. 

दिल्ली में मंगलवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, आज आसमान से बरसेगी आग, अगले 3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget