एक्सप्लोरर

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने अपने सिलेबस में की 30 फ़ीसदी तक की कटौती, ये है वजह

कोरोना की महामारी के मद्देनजर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी ने देश की सभी यूनिवर्सिटीज़ को यह अधिकार दिया था कि वह जरूरत के मुताबिक अपने यहां के पाठ्यक्रमों में कटौती कर सकते हैं.

प्रयागराज: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने मौजूदा सत्र में अपने पाठ्यक्रमों में 30 फ़ीसदी तक की कटौती किए जाने का फैसला किया है. यूनिवर्सिटी के ज्यादातर विभाग अपने पाठ्यक्रमों में दस से लेकर 30 फ़ीसदी तक की कटौती कर रहे हैं. कोर्स में कटौती का यह फैसला कोरोना की महामारी के चलते लिया गया है. यूनिवर्सिटी ने इसके लिए यूजीसी से परमिशन भी ले ली है. कोरोना की वजह से इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन क्लासेस अभी तक शुरू नहीं हो सकी हैं. ऑनलाइन क्लास करने में तमाम छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यूनिवर्सिटी ने इसी वजह से पाठ्यक्रमों में कटौती करने का फैसला किया है. पाठ्यक्रम में कितनी कटौती होगी इसका फैसला खुद विभाग के टीचर्स करेंगे.

पाठ्यक्रम कम करने के पीछे दलील यह दी गई है कि यह फैसला स्टूडेंट्स को हो रही दिक्कतों के मद्देनजर किया गया है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि इस फैसले से छात्रों को फायदा होगा या नुकसान. निश्चित तौर पर कोर्स कम होने से छात्रों को इस बार इम्तिहान देने में सहूलियत होगी, लेकिन आगे की पढ़ाई या कैरियर बनाने में छूटे हुए पाठ्यक्रम उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं. यही वजह है कि पाठ्यक्रम कम किए जाने के फैसले पर स्टूडेंट्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया जताई है. कुछ छात्र जहां इस फैसले से खुश हैं तो वहीं कुछ यह सवाल उठा रहे हैं कि उन्हें जो पाठ्यक्रम पढ़ने को नहीं मिलेगा, उसकी भरपाई भविष्य में किस तरह से होगी.

इन विभागों ने कोई भी कटौती नहीं करने की बात कही

दरअसल, कोरोना की महामारी के मद्देनजर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी ने देश की सभी यूनिवर्सिटीज़ को यह अधिकार दिया था कि वह जरूरत के मुताबिक अपने यहां के पाठ्यक्रमों में कटौती कर सकते हैं. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने इस बारे में यूजीसी से मंजूरी लेकर यह अधिकार अपने सभी डिपार्टमेंट्स को दे दिए. इसके तहत अब तक हिंदी- अंग्रेजी- भूगोल-डिफेंस स्टडीज और फिजिक्स समेत कई डिपार्टमेंट ने पूरे 30 फ़ीसदी की कटौती का एलान कर दिया है. इसके अलावा कई दूसरे डिपार्टमेंट ने दस-पन्द्रह या बीस फ़ीसदी तक की ही कटौती किए जाने का फैसला किया है.

शिक्षाशास्त्र समेत कुछ विभागों ने कोई भी कटौती नहीं करने की बात कही है. यूनिवर्सिटी की पीआरओ डॉ. जया कपूर के मुताबिक विभाग अपने स्टूडेंट व टीचर्स से बात कर इस बारे में खुद ही फैसला लेंगे. उनके मुताबिक कोरोना की वजह से दिक्कत हो रही थी, इसलिए ऐसा फैसला लेना पड़ा है. विभागों को यह हिदायत जरूर दी गई है कि वह पाठ्यक्रम में कटौती कुछ इस तरह से करें कि क्वालिटी और छात्रों की पढ़ाई पर कोई खास असर ना पड़े. सिर्फ ऐसे ही लेसन हटाए जाएं जो बहुत ज्यादा जरूरी ना हों और इस बारे में विशेषज्ञों व अन्य लोगों से राय भी ली जाए.

यह भी पढ़ें-

रोहिंग्या को लेकर ATS की बड़ी कार्रवाई, यूपी में एक साथ पांच ठिकानों पर छापेमारी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget