एक्सप्लोरर

डिजिटल युग में बच्चों की मासूमियत खतरे में: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जताई गहरी चिंता

Prayagraj News:हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि डिजिटल माध्यमों की प्रकृति ऐसी है कि सरकार के लिए इन पर पूर्ण नियंत्रण लगभग असंभव है. हर स्क्रीन पर निगरानी या हर सामग्री पर सेंसर लगाना व्यावहारिक नहीं है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डिजिटल युग में किशोरों के मानसिक और सामाजिक विकास पर गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि टीवी, इंटरनेट और सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म बच्चों की मासूमियत को कम उम्र में ही छीन रहे हैं. इससे उनका स्वाभाविक और नैतिक विकास बाधित हो रहा है.

कोर्ट ने चेतावनी दी कि डिजिटल सामग्री बच्चों में असमय परिपक्वता, अनुशासनहीनता और अपराध के प्रति आकर्षण पैदा कर रही है.

हर स्क्रीन पर निगरानी असम्भव 

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि डिजिटल माध्यमों की प्रकृति ऐसी है कि सरकार के लिए इन पर पूर्ण नियंत्रण लगभग असंभव है. हर स्क्रीन पर निगरानी या हर सामग्री पर सेंसर लगाना व्यावहारिक नहीं है. डिजिटल दुनिया की पहुंच हर सीमा से परे है, जो बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है. कोर्ट ने कहा कि पहले बचपन नैतिकता, संस्कार और मासूमियत से भरा होता था, लेकिन अब तकनीक ने इसकी जगह ले ली है.

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान 

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उपलब्ध अनुचित सामग्री बच्चों की समझदारी और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है. कोर्ट ने इस समस्या के समाधान के लिए समाज और परिवार की भूमिका को अहम बताया. केवल सरकार पर निर्भर रहने के बजाय, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को मिलकर बच्चों को डिजिटल खतरों से बचाना होगा.

अभिभावक बच्चों के साथ समय बिताएं 

माता-पिता को सलाह दी गई कि वे बच्चों के साथ समय बिताएं, उनसे संवाद करें और सही मार्गदर्शन दें. कोर्ट ने जोर दिया कि बच्चों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के सही उपयोग के लिए शिक्षित करना जरूरी है.

समाज और परिवार पर बड़ी जिम्मेदारी 

इलाहाबाद हाईकोर्ट का यह बयान आज के डिजिटल युग में बच्चों के भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण चेतावनी है. समाज और परिवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि तकनीक बच्चों के विकास में बाधा न बने, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य का साधन बने.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget