एक्सप्लोरर

पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजू लता कटियार को हाई कोर्ट का झटका, जमानत अर्जी खारिज

पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजूलता कटियार को पेपर लीक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी के खारिज कर दिया है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजूलता कटियार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने अंजू लता कटियार की जमानत अर्जी की सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी एसटीएफ और राज्य सरकार की उस मांग को स्वीकार करते हुए याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने जांच पूरी करने के लिए तीस दिन की मोहलत मांगी है। किसी भी जांच एजेंसी को जांच पूरी करने और चार्जशीट दाखिल करने के लिए संविधान और कानून से 90 दिन की अवधि मिली होती है।

एसटीएफ की ओर से कहा गया कि इस गंभीर मामले में जमानत मिलने के बाद जांच प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, इसलिए जांच के लिए बची समयावधि तीस दिन तक जमानत न दी जाये, जिसे कोर्ट ने इस आधार पर स्वीकार कर लिया कि इस अवधि में जांच एजेंसी अंजू लता कटियार और दूसरे आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटा सकती है।

जस्टिस रमेश सिन्हा की एकलपीठ ने जमानत याचिका खारिज करते हुए एक माह बाद नये सिरे से जमानत याचिका दाखिल करने को कहा है। अंजू लता कटियार की ओर से जमानत याचिका पर बहस के दौरान कहा गया है कि उनके खिलाफ सरकार या फिर जांच एजेंसी के पास कोई सबूत मौजूद नहीं है। इसके साथ ही उनके आवास और कार्यालय में की गई छापेमारी में कोई ऐसा साक्ष्य भी नहीं मिले हैं जिससे पेपर लीक मामले में उनकी संलिप्तता उजागर होती हो। कोर्ट में एसटीएफ की ओर से इस बात को भी रखा गया कि पूर्व परीक्षा नियंत्रक की फोन पर प्रेस मालिक कौशिक कुमार से बात हुई थी। जिस पर अंजू लता कटियार के वकील की ओर से कोर्ट को बताया गया कि चूंकि साढ़े सात लाख अभ्यर्थी प्रदेश के 29 जिलों में परीक्षा दे रहे थे, इसलिए परीक्षा के कोआर्डिनेशन के लिए प्रेस मालिक से पूर्व परीक्षा नियंत्रक ने फोन पर बात की, जो कि अनुचित नहीं है। इसके साथ ही एसटीएफ की ओर से कोर्ट में ये भी मुद्दा उठाया गया कि एसटीएफ के पेपर लीक मामले में प्रेस की संलिप्पता बताने के बावजूद आयोग ने ठेका कैसे दे दिया गया। इस पर अंजू लता कटियार के अधिवक्ता ने कोर्ट को जानकारी दी कि प्रेस को प्रिन्टिंग का ठेका आयोग के नियमों के मुताबिक ही दिया गया। कोर्ट में ये भी दलील दी गई कि एसटीएफ के द्वारा ऐसा कोई बात नहीं कही गई थी कि इस शिकायत के बाद प्रिन्टिंग प्रेस को ठेका न दिया जाये।

गौरतलब है कि यूपी एसटीएफ ने यूपीपीएससी द्वारा आयोजित की गई एलटी ग्रेड भर्ती 2018 पेपर लीक मामले में कोलकाता के एक प्रेस मालिक कौशिक कुमार को 28 मई वाराणसी से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसके बयानों के आधार पर यूपी एसटीएफ ने पूर्व परीक्षा नियन्त्रक के आवास और कार्यालय में 28 मई की रात दो बजे छापेमारी की कार्रवाई की थी और 30 मई को उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। जिसके बाद एसटीएफ ने वाराणसी की कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम वाराणसी ने 6 जून को जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। जिसके बाद ही पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget