एक्सप्लोरर

UP Politics: लोकसभा चुनाव के बीच यूपी के राजनीतिक दलों पर हाईकोर्ट सख्त, इन रैलियों पर मांगा जवाब

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में जाति आधारित रैलियों को लेकर प्रदेश के चार प्रमुख दल बीजेपी, कांग्रेस, सपा और बसपा से जवाब तलब किया है. इस मामले पर अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी.

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने जाति आधारित रैलियों पर हमेशा के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली एक पुरानी जनहित याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख राजनीतिक दलों भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (Congress), समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. 

इस मामले में अगली सुनवाई 10 अप्रैल के लिए निर्धारित की गई है और चारों प्रमुख दलों से जवाब तलब किया गया है. मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की पीठ ने अधिवक्‍ता मोतीलाल यादव द्वारा दाखिल एक जनहित याचिका पर सोमवार को यह आदेश पारित किया.

याचिकाकर्ता ने की रोक लगाने की मांग

याचिकाकर्ता ने उत्तर प्रदेश में जाति आधारित रैलियों पर रोक लगाने की मांग की थी. पीठ ने 11 जुलाई 2013 को मामले की सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश में जाति आधारित रैलियां आयोजित करने पर अंतरिम रोक लगा दी थी. पीठ ने 2013 में पारित अपने आदेश में कहा था, ''जाति आधारित रैलियां आयोजित करने को उचित नहीं ठहराया जा सकता है.''

याचिकाकर्ता का कहना है कि बहुसंख्यक समूहों के वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों की ऐसी अलोकतांत्रिक गतिविधियों के कारण देश में जातीय अल्पसंख्यक अपने आप में दूसरे दर्जे के नागरिकों की श्रेणी में आ गए हैं. याचिकाकर्ता ने कहा, 'स्पष्ट संवैधानिक प्रावधानों और उसमें निहित मौलिक अधिकारों के बावजूद, वोट की राजनीति के संख्या खेल में नुकसानदेह स्थिति में रखे जाने के कारण वे निराश और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.'

इस मामले पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने ये बीजेपी, सपा, कांग्रेस और बसपा से जवाब तलब किया है. अक्सर चुनावों के समय इस तरह जाति आधारित रैलियां और सम्मेलन देखने को मिलते हैं. जिसका मकसद उस जाति के लोगों में अपनी पैठ बनाने की कोशिश करना होता है. याचिकाकर्ता का कहना है कि इससे जातीय अल्पसंख्यक लोग निराश महसूस करते हैं. 

Badaun Double Murder Case: आयुष और आहान की हत्या के बाद साजिद-जावेद बोले, आज काम पूरा कर दिया, हाथ में थी खून से सनी छुरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
कन्नौज में कांवड़ियों का प्रदर्शन, पुलिस पर पिटाई का आरोप
कन्नौज में कांवड़ियों का प्रदर्शन, पुलिस पर पिटाई का आरोप
सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत
सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget