एक्सप्लोरर

वीसी बनते ही एक दिन में 'नायक' बन गए साहू, जानें कैसे

केंद्र सरकार द्वारा इलाहाबाद केंद्रीय विश्विद्यालय में एक दिन के लिए नियुक्त कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर पी के साहू ने फिल्म नायक की तर्ज पर काम करते हुए फैसले लिए।

एबीपी गंगा। केंद्र सरकार द्वारा इलाहाबाद केंद्रीय विश्विद्यालय में एक दिन के लिए नियुक्त कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर पी के साहू ने फिल्म नायक की तर्ज पर काम करते हुए फैसले लिए। पहले तो उन्होंने शिक्षकों से जुड़ी लंबित मांगों को सही मानते हुए कुल सचिव को उचित कार्यवाही करने के आदेश जारी किया। फिर छात्रो की मांगों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है लेकिन यूनिवर्सिटी की गरिमा को भी ध्यान में रखना होगा।

दरअसल, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में केंद्र सरकार ने पीके साहू को एक दिन के लिए कार्यवाहक कुलपति के तौर पर नियुक्त किया था। बीते दिनों मंथन के बाद वरिष्ठता सूची के आधार पर उन्हें यह नियुक्ति दी गई थी। इससे पहले प्रोफेसर रतन लाल हंगरू विश्वविद्यालय के कुलपति थे। लेकिन विवादों में रहने के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद तय हुआ कि पीके साहू को कुलपति बनाया जाएगा।

रजिस्ट्रार एनके शुक्ला ने नए वीसी साहू को पदभार ग्रहण कराया। पीके साहू भी बुधवार को ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे, ऐसे में वे एक दिन के लिए ही कुलपति के पद पर रहेंगे। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति मिलने तक नए कार्यवाहक कुलपति के रूप में काम करेंगे। ऐसे में प्रोफेसर पीके साहू ने नए वीसी के तौर पर कमान संभालते ही यहां लंबित कई मामलों को हरी झंडी दे दी। इस वजह से छात्रों के साथ-साथ शिक्षक भी खुश नजर आए। शिक्षकों का कहना है कि जिस तरह फिल्म नायक के हीरो अनिल कपूर ने 1 दिन के पीएम बनने के बाद जो काम किए थे, ठीक उसी तर्ज पर प्रोफेसर पीके साहू ने भी काम किया है। वहीं अब छात्र नेताओं ने भी साहू से मुलाकात कर छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। उम्मीद जताई जा रही है कि कार्यवाहक वाइस चांसलर अपने कार्यकाल में छात्रों के हित में कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget