एक्सप्लोरर

UP News: लखनऊ में पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक, ज्ञानवापी और मथुरा मामले पर हो सकती है चर्चा

Lucknow News: इस बैठक में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड शरीयत पर हो रहे हमले और पूजा स्थल पर कानून की अनदेखी पर चर्चा करेगा. मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी की अध्यक्षता में यह बैठक होगी.

AIMPLB Meeting: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 5 फरवरी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक होगी. नदवा में सुबह 10 बजे से बोर्ड बैठक होगी. इस बैठक में मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड द्वारा समान नागरिक संहिता पर रणनीति बनाई जाएगी. इस बैठक में मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड शरीयत पर हो रहे हमले और पूजा स्थल पर कानून की अनदेखी पर चर्चा करेगा. इसके साथ ही बैठक में ज्ञानवापी और मथुरा मामले को लेकर भी चर्चा हो सकती है. यह बैठक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी की अध्यक्षता में होगी. इस बैठक सभी 51 सदस्य मौजूद रहेंगे.

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के एग्जीक्यूटिव मेंबर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि इसमें बोर्ड के काम का जायजा लिया जाएगा. इसके साथ ही वो मामले जिनका ताल्लुक मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से है और कोर्ट में चल रहे हैं और बोर्ड भी पार्टी है उसमें क्या डेवलपमेंट है इस पर बात होगी. उन्होंने बताया कि प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट को किस तरह और मजबूती से डिफेंड, इस पर बात होगी. मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि यह एक रूटीन मीटिंग है, जो हर साल रमजान के पहले होती है. कई चीजें एजेंडे के बाहर भी होती है अगर कोई सदस्य कोई मुद्दा उठाता है तो उन पर बात हो सकती है.

इस मीटिंग में मुस्लिम पर्सनल लॉ को किस तरह से अपने मुल्क में डिफेंड करें इस पर बात होगी. साथ ही किस तरीके से आवाम को इस बात के लिए समझाएं कि जो इस्लामी शरीयत ने उन्हें हुक्म दिया है उनको किस तरह से अमलीजामा पहनाएं. बोर्ड की एक तहरीक पहले से है कि मुसलमानों को इसके लिए तैयार किया जाए कि बटियों की शादी में उन्हें दहेज ना देकर प्रॉपर्टी में शरीयत के हिसाब से जो उनका हिस्सा है, वह बेटियों को दिया जाए.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- लूट में एक दूसरे का दिया साथ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget