एक्सप्लोरर

सहारनपुर जिला जेल में बंद सभी 57 विदेशी जमाती रिहा, पिछले दो महीनों से थे बंद

सहारनपुर जिला जेल में पिछले दो महीने से बंद 57 विदेश जमातियों को रिहा कर दिया गया है. ये सभी जमाती किर्गिस्तान, इंडोनेशिया, फ्रांस, इजराइल आदि देशों के हैं, जो टूरिस्ट वीजा पर जमात में शामिल होने भारत आए थे.

सहारनपुर, बलराम पांडेय: यूपी क सहारनपुर जिला जेल में पिछले दो महीने से बंद विदेशी जमातियों को रिहा कर दिया गया है. जिला जेल में 57 विदेशी जमातियों को कैद थे. ये सभी जमाती टूरिस्ट वीजा पर जमात में शामिल होने भारत आए थे. जिला प्रशासन ने सभी 57 विदेशी जमातियों को स्पेशल जेल में क्वारंटाइन कर रखा था. ये सभी जमाती किर्गिस्तान, इंडोनेशिया, फ्रांस, इजराइल, भूटान, थाईलैंड आदि देशों के हैं.

57 विदेशी जमाती रिहा

कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को सभी 57 विदेशी जमातियों को रिहा कर दिया गया है. बता दें कि कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौरान टूरिस्ट वीजा पर आए 57 जमाती भारत में जमात में शामिल हुए थे. जिसके बाद कोरोना महामारी को देखते हुए भारत में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. जिसमें किसी को भी धार्मिक आयोजन करने की परमिशन नहीं थी, लेकिन विदेश से आए लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल हुए.

दो महीने से जेल में थे बंद

जमात में शामिल होने के बाद विदेशी जमाती सहारनपुर सहित अन्य जिलों की विभिन्न मस्जिदों में रुके थे. शासन-प्रशासन के आदेशों के बाद भी इन लोगों ने अपनी पहचान छिपाए रखी और सामने नहीं आए. जिसके बाद इनकी जब जांच की गई, तो उस में पाया गया कि ये विदेशी लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत में आए थे और तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए. उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर में 57 ऐसे जमातियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में बंद किया था.

विदेशी जमातियों को अपने देश भेजने की कार्यवाही शुरू

आपको बता दें कि इन 57 जमातियों को स्पेशल जेल में क्वारंटाइन किया गया था. सभी का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जिसमें से एक जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जिसके बाद शनिवार को कोर्ट के आदेश के बाद सभी 57 विदेशी जमातियों को जेल से रिहा कर दिया गया है. अब इनको उनके देश भेजने की कार्यवाही शुरू की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

सनातनी आस्था को भव्य रूप देगा काशी विश्वनाथ धाम, लगाए जा रहे मकराना के पत्थर, जलासेन घाट से होगा महादेव का शिखर दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget