एक्सप्लोरर

पत्नी ने प्रेमी के हाथ में थमाया तमंचा, घर के सामने पति के सीने में उतरवा दी गोलियां, हुई मौत

Aligarh News: पत्नी का पिछले 6-7 सालों से गांव के ही युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. इस बात की भनक पति को लग गई थी. इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई झगड़ा रहने लगा था.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक बेवफा पत्नी के खूनी खेल का खुलासा हुआ है. पत्नी ने प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ उसकी हत्या की साजिश रची और प्रेमी के हाथों में तमंचा देकर पति की दिनदहाड़े घर के सामने हत्या करवा दी. हत्या के बाद आरोपी प्रेमी थाने पहुंच गया, जिसके बाद उसने पुलिस के सामने हत्या का जुर्म क़बूल कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया हैं. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

ये घटना थाना बरला क्षेत्र में स्थित कस्बा बरला की बताई जा रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी का गांव के ही एक युवक से सात सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. जिसकी भनक उसके पति सुरेश को लग गई थी. इसके बाद दोनों पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था. पति ने उसे प्रेमी से मिलने से रोका तो ये बात उसे नागवार गुज़र गई, जिसके बाद उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली. 

पत्नी ने प्रेमी से कराई पति का हत्या
आरोपी पत्नी ने प्लान के तहत पहले तो प्रेमी को तमंचा लाकर दिया और पति की हत्या करने को कहा. प्रेमी के हाथों में तमंचा आते ही उसने सुरेश के घर के सामने सीने में दो गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या की ख़बर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो हड़कंप मच गया. परिवार में चीख पुकार मच गई. जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

मृतक सुरेश के भाई विजय ने बताया कि उसकी भाभी का गांव के ही मनोज से अवैध संबंध चल रहा था. जिसकी वजह से उसके भाई की हत्या की गई. इस मामले पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने बताया कि मृतक की पत्नी का गांव के ही युवक के साथ पिछले 7-8 साल से प्रेम संबंध था. गांव के लोगों ने कई बार दोनों का साथ पकड़ा था. इसी बात को लेकर पत्नी के प्रेमी के साथ उसके पति का विवाद चल रहा था. जिसके बाद प्रेमी मनोज ने सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी. 

हत्या के बाद आरोपी ख़ुद पुलिस स्टेशन पहुंच गया और उसने अपना जुर्म क़बूल कर लिया है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी दी है. आरोपी के फ़ोन में कई अश्लील फोटो और वीडियो भी पाए गए हैं. पुलिस तमाम साक्ष्य इकट्ठा कर आरोपी को सख्त सजा दिलाने की बात कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget