एक्सप्लोरर

AMU प्रशासन और टीचर्स एसोसिएशन में रजिस्ट्रार के पत्र से बढ़ी तनातनी, जानिए दोनों के बीच क्या है विवाद

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान की तरफ से जारी नोटिस पर टकराव बढ़ सकता है. टीचर्स एसोसिएशन (अमूटा) कल चुनाव कराने की जिद पर अड़ा है.

UP News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) प्रशासन और टीचर्स एसोसिएशन में ठन गई है. कल होने वाले एएमयू टीचर्स एसोसिएशन (अमूटा) के चुनाव को एएमयू प्रशासन ने अवैध घोषित कर दिया है. अमूटा चुनाव को कराने पर आमादा है. एएमयू के रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान ने नोटिस जारी कर 23 मई को होने वाले चुनाव नतीजों को अवैध घोषित कर दिया है. टीचर्स की तरफ से बनाई गईं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर इमराना नसीम ने भी नोटिस जारी कर 23 मई को चुनाव कराने का ऐलान किया है.

AMU प्रशासन और टीचर्स एसोसिएशन में बढ़ा टकराव

फिलहाल कल पता चलेगा कि यूनिवर्सिटी में टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव होंगे या नहीं. बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव लंबे समय से नहीं हुए हैं. टीचरों ने चुनाव कराने के लिए कई बार एएमयू प्रशासन को पत्र भी लिखा था, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ. एएमयू प्रशासन कोरोना या अन्य का बहाना बनाकर चुनाव टालता रहा. कुछ माह पहले सितंबर 2022 में एएमयू टीचर्स ने एक चुनाव अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की थी.

इतिहास विभाग की प्रोफेसर चांदनी बी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. लेकिन उस समय भी एएमयू प्रशासन ने चुनावों को रद्द कर दिया था. एएमयू प्रशासन ने नया चुनाव अधिकारी प्रोफेसर बीबी सिंह को नियुक्त कर चुनाव कराने की घोषणा की थी लेकिन तारीख तय नहीं की. इसकी वजह से लगातार चुनाव टलते हुए आ रहे थे. चुनाव ना होता देख अब दोबारा से एएमयू टीचर्स ने जनरल बॉडी मीटिंग में मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त कर 23 जून को चुनाव कराने का फैसला किया.

रजिस्ट्रार की तरफ से जारी नोटिस में चुनाव हुआ अवैध

जनरल बॉडी की मीटिंग आज शाम करीब 7 बजे एएमयू परिसर में भी होनी है. लेकिन एक दिन पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की तरफ से जारी नोटिस में 23 मई को टीचर्स एसोसिएशन के होने वाले चुनावों परिणामों को अवैध घोषित कर दिया. एएमयू टीचर्स की तरफ से बनाई गई मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर इमराना ने भी 23 मई को चुनाव कराने का नोटिस सर्कुलेट कर दिया. अब एएमयू प्रशासन और टीचर्स एसोसिएशन के बीच टकराव हो सकता है.

एएमयू टीचर्स की मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर इमराना नसीम ने बताया कि एएमयू प्रबंधन का चुनाव से मतलब नहीं है. इलेक्शन से पहले नोटिफिकेशन निकाला गया है. पोलिंग 8:30 बजे से शुरू हो जाएगी. शाम 5:00 बजे के बाद काउंटिंग होगी. ऊपर वाले ने चाहा तो सब कुछ शांतिपूर्वक होगा. पिछले चुनाव से लेना देना नहीं है. जनरल बॉडी मीटिंग ने मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया है. मेरी जिम्मेदारी है शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की. मेरी तरफ से निकाले शिड्यूल के मुताबिक चुनाव होंगे. अभी तक कोई टकराव की स्थिति नहीं है. ना किसी ने मुझसे कोई बात की है ना मुझे किसी ने कुछ कहा है.

कल चुनाव होना पहले से निश्चित है. कल होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए प्रोफेसर निसार अहमद खान ने कहा कि एसोसिएशन का गठन होने पर एएमयू प्रशासन के पत्र को रिकॉग्नाइज नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि बजाय रोकने के चुनाव का सपोर्ट करना चाहिए. पिछली बार भी चुनाव को रोका गया था हालांकि रोकना नहीं चाहिए था लेकिन हमने सोचा समय रहते प्रशासन ही चुनाव करा दे. काफी समय बीतने के बाद भी इलेक्शन नहीं हुआ. प्रशासन चुनाव नहीं कराना चाहता. हमने जनरल बॉडी मीटिंग में चुनाव कराने का फैसला ले लिया है.

प्रशासन ने आखिरी वक्त पर पत्र निकाला है कि हम रिकॉग्नाइज आपको नहीं करेंगे. उसके लिए हमने उनको अप्रोच नहीं किया है कि हम को आप कोई रिकॉग्नाइज करें. ना हमने कोई उनसे अपील की है. उनकी तरफ से एकतरफा फैसला और गलत है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि नोटिस रजिस्ट्रार के सिग्नेचर से निकला है. उसमें सिर्फ रजिस्ट्रार ने इस बात को नोटिफाई किया है कि जनरल बॉडी की मीटिंग और इलेक्शन आर्टिकल 21 के हिसाब से नहीं है. एएमयू प्रवक्ता जीशान अहमद ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन सचिव के अलावा अन्य की बुलाई गई बैठक और चुनाव का एएमयू प्रशासन संज्ञान नहीं लेगा.

Bageshwar Dham: बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा-'मक्खी, मच्छरों के भिनभिनाने से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget